एक्सप्लोरर

Noida: रील बनाने के चक्कर में चाचा ने कर दिया कांड! पानी की तरह बहाने लगे पेट्रोल, अब पुलिस लगा दी क्लास

Noida Viral Video: इस वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स पेट्रोल का पानी की तरह बहाते नजर आ रहे हैं. हालांकि इस मामले में आरोपी बुजुर्ग की कार सीज कर ली गई. इस वीडियो को NCRB ने भी ट्वीट किया है.

Noida Viral Video: अभी तक आपने रील बनाने के दौरान पागलपन करते हुए कई वीडियो देखे होंगे. अक्सर ऐसे वीडियो में आपको नौजवान युवक या युवतियां नजर आई होंगी. इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति रील बनाने के चक्कर में पेट्रोल की बर्बादी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि ऐसा जानबूझकर कर किया जा रहा है. इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें रील्स बनाने के चक्कर में हादसे हो चुके हैं. कई बार तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की गई है, इसके बावजूद भी लोग सुधरने का नाम नहीं लेते हैं.

पेट्रोल बर्बाद करते बुजुर्ग का Viral Video

एनसीआरबी ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा 'सिर्फ युवा ही नहीं, बुजुर्गों पर भी रील बनाने का नशा चढ़ा है'. साथ ही लिखा गया कि ये अपनी खुशी और झूठी पब्लिसिटी के लिए आम लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के नोएडा का है.

इसमें नजर आ रहा है कि कुर्ता-पायजामा पहने एक बुजुर्ग खुद से ही कार की टंकी में पेट्रोल भर रहे हैं. इस दौरान वे टंकी से बाहर पेट्रोल बहाने लगते हैं. बहुत सारा पेट्रोल कार की टंकी से होता हुआ नीचे गिरता है. इसके बावजूद वह बुजुर्ग बहुत देर तक पेट्रोल की बर्बादी कर रहे होते हैं. 

पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो में आगे नजर आ रहा है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी उनकी कार पर जहां भी पेट्रोल गिरा था उसे पोंछते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग बुजुर्ग की इस हरकत पर गुस्सा दिखा रहे हैं. साथ ही उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस भी हरकत में आ गई और उस बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश में जुट गई. डीसीपी नोएडा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उस बुजुर्ग की कार सीज कर दी गई है. इतना ही नहीं उस बुजुर्ग व्यक्ति ने ऐसा करने के लिए माफी भी मांगी है.

ये भी पढ़ें:  बीच समुद्र में आधी डूबी नाव में बहता रहा शख्स, जान बचाने के लिए 35 घंटे लहरों से लड़ता रहा... video रोंगटे खड़े कर देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: 21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
21 मंजिल तक सिर पर ईंट ढोता दिखा मजदूर, वायरल वीडियो पर उठे सवाल
Viral Photoshoot: गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी दुल्हन, देखें वायरल वीडियो
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Viral Video: iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स
iPhone के जमाने में बाप ने बेटी को दिलाया कीपैड वाला फोन, इमोशनल हुए यूजर्स

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget