एक्सप्लोरर

मैं प्योर वेजीटेरियन हूं और इन लोगों ने...वेज की जगह रेस्टोरेंट ने भेज दी नॉनवेज बिरयानी, रोने लगी लड़की; देखें वीडियो 

लड़की वीडियो में बताती है कि उसने 4 अप्रैल को लखनऊ कबाब पराठा नाम के एक रेस्टोरेंट से यह बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन उसे नॉनवेज बिरयानी भेज दी गई. जबकि, वह प्योर वेजीटेरियन है.

Viral Video: सोचिए आप नवरात्र या किसी पवित्र दिन में अपने लिए वेज खाना ऑर्डर करते हैं और रेस्टोरेंट आपको वेज की जगह नॉनवेज भेज देता है. ऐसे में आपका खून तो जलेगा ही और उल्टा रेस्टोरेंट वालों के खिलाफ केस करने का भी मन करेगा. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की रोते हुए दावा कर रही है कि नवरात्र के दिनों में उसने स्विगी ऐप से वेज बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन रेस्टोरेंट वालों ने उसे नॉनवेज बिरयानी डिलीवर की. मामला सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी एप के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. 

रोते हुए लड़की ने शेयर किया वीडियो 

जानकारी के मुताबिक, वीडियो बनाने वाली लड़की ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी में रहती है. नवरात्र के दिनों में उसने फूड डिलीवरी एप स्विगी से अपने लिए वेज बिरयानी ऑर्डर की थी. लड़की वीडियो में बताती है कि उसने 4 अप्रैल को लखनऊ कबाब पराठा नाम के एक रेस्टोरेंट से यह बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन उसे नॉनवेज बिरयानी भेज दी गई. लड़की आगे कहती है कि मैं प्योर वेजीटेरियन हूं और अंजाने में मैंने इस बिरयानी के एक दो बाइट खा भी लिए हैं. इसके बाद लड़की रोने लगती है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि रेस्टोरेंट और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म को भी नोटिस भेजा गया है. 

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो कई हैंडल से पोस्ट किया गया है और लोग इसे लगातार शेयर कर रहे हैं. वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा माननीय मुख्यमंत्री जी आपके राज्य में खुलेआम यह सब हो रहा है, किसी का धर्म भ्रष्ट करना कहां का कानून है. एक यूजर ने लिखा स्विगी ये जघन्य अपराध है. नवरात्रि पर वेजेटेरियन लड़की को चिकन बिरयानी खिलाना उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. एक अन्य यूजर ने लिखा, यह झूठ बोलकर फेमस होना चाहती है, ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई मांस खा जाए और उसे पता ही न चले. एक अन्य यूजर ने लिखा, नवरात्रि पर नॉनवेज रेस्टोरेंट से ऑर्डर किया ही क्यों? 

यह भी पढ़ें: उधर पास हो रहा था वक्फ विधेयक, इधर बीजेपी नेताओं संग ठहाके लगाते नजर आए ओवैसी; वीडियो वायरल

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज़ में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह बतौर फीचर डेस्क शिफ्ट हेड के रूप में काम कर रहे हैं. अपने 10 साल के पत्रकारिता करियर में वह टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

प्रांजुल श्रीवास्तव के पास प्रिंट न्यूज़ में काम करने का भी अनुभव है. वह बतौर रिपोर्टर लखनऊ, रायबरेली , मुरादाबाद जैसे शहरों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं. इस दौरान वह नवभारत टाइम्स और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबारों से जुड़े रहे.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने लखनऊ के बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है. वह AI संबंधित कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरीब महिला के दीये कुचलकर भागा कार वाला, वीडियो देख फूटा यूजर्स का गुस्सा
गरीब महिला के दीये कुचलकर भागा कार वाला, वीडियो देख फूटा यूजर्स का गुस्सा
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता, बिना हाल पूछे निकल पड़ा मालिक
शेरनियों ने फाड़ खाया जिंदा बंदर, उछलने की दी दर्दनाक सजा, वीडियो वायरल
शेरनियों ने फाड़ खाया जिंदा बंदर, उछलने की दी दर्दनाक सजा, वीडियो वायरल
ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक लैंडिंग्स, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक लैंडिंग्स, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 22 दिन बाद खत्म हुआ विरोध, आज होगा पोस्टमार्टम
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
लॉस एंजिल्स में बड़ा उलटफेर, भारत में जन्म लेने वाली नित्या रमन बनीं नई मेयर
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
IPL में 40 करोड़ का 'ब्लैकमेल'? खिलाड़ियों की मांग से टीम मालिकों के उड़े होश
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
'हिंदुत्व' वाले बयान पर BJP ने दिग्विजय सिंह को घेरा, 'यात्राएं निकालकर ढोंग क्यों?'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
ट्रंप नहीं, उनकी पत्नी मेलानिया ने कराया रूस-यूक्रेन सीजफायर, बोलीं- 'लिखित समझौते हुए'
Carpet Dent Removal: कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
कारपेट पर पड़े सोफे के जिद्दी निशान? फ्रीजर में रखी ये 1 चीज कर देगी कमाल
Embed widget