एक्सप्लोरर

गले में पहनी चेन ने बचाई शख्स की जान, नहीं तो आर-पार हो जाती गोली

Necklace Saves Life: अमेरिका में एक झगड़े के दौरान एक व्यक्ति पर दूसरे व्यक्ति की गर्दन में गोली मारी लेकिन बावजूद इसके शख्स की जान बच गई. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है यह मामला.

Necklace Saves Life: भारत में एक दोहा सदियों से बहुत प्रचलित है. जाको राखे साइयां मार सके ना कोय, बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय.  इस दोहे का मतलब है जिसकी रक्षा खुद भगवान करते हैं उसे कोई नहीं मार सकता. फिर भले ही उसका दुश्मन सारा जमाना क्यों ना हो. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही घटना बेहद वायरल हो रही है. इस घटना के बारे में जानने के बाद आपको भी यह दोहा सच मालूम होता हुआ दिखाई देगा. यह घटना अमेरिका के कोलोराडो की बताई जा रही है.सोशल मीडिया पर यह घटना काफी वायरल हो रही है. 

गले में पड़ी चेन ने बचाई जान

आपने अक्सर फिल्मों में देखा होगा की कोई विलन जब हीरो पर बुलेट फायर करता है. तो हीरो की जेब में या गले में कोई ऐसी चीज पड़ी होती है. जिसमें वह बुलेट टकरा जाती है. और हीरो की जान बच जाती है. ऐसा फिल्मों में देखा होगा हमने इसलिए कहा क्योंकि हकीकत में ऐसा देखना बेहद मुश्किल होता है. बहुत कम लोगों की इतनी अच्छी किस्मत होती है. लेकिन अमेरिका के कोलोराडो में बिल्कुल ऐसी ही घटना देखने को मिली है.

बीते मंगलवार एक व्यक्ति पर किसी ने पॉइंट 22 कैलिबर की पिस्तौल से गोली चलाई. लेकिन शख्स की जान बच गई. क्योंकि उसके गले में एक मोटी चेन पड़ी थी. गोली उसी चैन में फंस गई थी. जिसके चलते वह शरीर के अंदर नहीं धंस पाई. अगर व्यक्ति के गले में चेन ना होती. तो यकीनन उसकी मौत हो जाती. क्योंकि गोली उसके गले में मारी गई थी. इस हादसे के बारे में जानने के बाद लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह हादसा काफी वायरल हो रहा है. 

हुआ बस हल्का सा घाव

अमेरिकी पुलिस ने इस मामले में बात करते हुए बताया कि दो व्यक्तियों में आपस में बहस हो रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर फायर कर दिया. जिसे गोली मारी गई थी उस व्यक्ति ने गले में 10 मिमी की चेन पहनी थी. गोली उसकी चेन में फंस गई. जिसके चलते उसकी गर्दन में सिर्फ एक हल्का सा छेद हुआ. चेन सिल्वर प्लेटेड थी लेकिन सिल्वर की नहीं थी. अगर सिल्वर की होती तो शायद गोली अंदर घुस जाती क्योंकि सिल्वर काफी नरम धातु होती है. इस घटना के बाद पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें: फ्रिज में छिपकर बैठा था खतरनाक किंग कोबरा, देखते ही उड़ गए सबके होश- वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget