एक्सप्लोरर

मां ने क्रूरता की सारी हदें पार की, 9 माह के बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल

वीडियो में एक मां अपने बच्चे को बेहरमी से पीटती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया.

कहते हैं कि जब किसी महिला का बच्चा हो जाता है तो उसका लगाव उसके पति से ज्यादा बच्चे से हो जाता है. बच्चे के आगे उसके लिए दुनिया की हर चीज बेकार हो जाती है. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देखने के बाद आपकी रूह कांप उठेगी. वीडियो में एक मां अपने बच्चे को बेहरमी से पीटती नजर आ रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. 

मां बनी हैवान, बच्चे को बेरहमी से पीटा

इस दिल दहला देने वाले वीडियो में एक महिला कथित तौर पर अपने नौ माह के बच्चे को पीटते हुए, उसका गला दबाते हुए और उसे बेड पर पटकते हुए नजर आ रही है. जानकारी के मुताबिक यह वीडियो जम्मू कश्मीर के सांबा जिले का है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की क्रूरता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. वीडियो में महिला एक बेड पर बैठी है और उसकी गोद में एक नन्हा सा बच्चा है. वह पहले उस पर जोर-जोर से चिल्लाती है और फिर उसके बाद उसे पीटने लगती है. वह बच्चे का गला भी दबाती है और फिर उसे उठाकर बेड पर पटक देती है. बेड पर  लेटी एक अन्य महिला उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन वह महिला नहीं मानती. महिला की इस करतूत को संभवत: उसके किसी रिश्तेदार ने रिकॉर्ड कर लिया.

महिला के पति ने दर्ज कराया मामला

खबरों के मुताबिक महिला के पति ने जब यह वीडियो देखा तो सांबा जिले के ब्री कामिला क्षेत्र के सरपंच मुख्तियार सिंह से तुरंत संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई. सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि घटना का यह वीडियो एक महीने पुराना है.

यह भी पढ़ें-

खेत में पानी के पाइप में फंसा नजर आया जहरीला सांप,  किसान ने किया रेस्क्यू

पेट भरने के लिए चोरी करने को मजबूर हुआ बंदर, काम आई कमाल की ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget