एक्सप्लोरर

Viral Video: खेलने आए थे Chess, लेकिन हाथ मिलाने में ही हो गए कन्फ्यूज!

Viral Video: इंस्टाग्राम पर शतरंज के दो खिलाड़ियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप दोनों खिलाड़ियों को बड़े ही अजीबो-गरीब तरीके से हाथ मिलाते देख सकते हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर मजेदार वीडियोज़ की भरमार है. आए दिन ऐसे वीडियोज़ देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है. कुछ वीडियो तो इतने खास होते हैं, जो हमेशा के लिए हमारे दिल में जगह बना लेते हैं. वहीं कुछ घटनाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें देख लेने से ही हम सिर पकड़ लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बहुत सारा कन्फ्यूजन (Confusion) है. इस कन्फ्यूजन को देख आपका सिर भी चकराने लगेगा. खास बात तो ये है कि कन्फ्यूजन शतरंज (Chess) के दो खिलाड़ियों के बीच दिखा और वो भी गेम में नहीं, बल्कि गेम शुरू होने से ठीक पहले. चलिए वीडियो के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Relatable Memes (@relatable_energy)

वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शतरंज का टूर्नामेंट जारी है. अलग-अलग टेबल पर शतरंज का गेम खेला जा रहा है. एक और टेबल पर खेल शुरू होना होता है. एक खिलाड़ी टेबल पर बैठा होता है, वहीं एक खिलाड़ी टेबल पर आता है. आते ही ये दोनों हाथ मिलाने (Hand Shake) की कोशिश करते हैं, लेकिन हाथ नहीं मिला पाते. पहले शख्स हाथ खोलता है, तो दूसरा मुट्ठी बंद रखता है. वहीं जब दूसरा हाथ खोलता है, तो पहला मुट्ठी बंद कर लेता है. यह इनके बीच 2-3 बार होता है और अंत में दोनों बिना हाथ मिलाये ही बैठ जाते हैं.

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि दोनों के बीच हाथ मिलाने को लेकर ही कितना कन्फ्यूजन हो गया. लाख कोशिश के बाद भी यह दोनों खिलाड़ी हाथ नहीं मिला पाए. वीडियो देखने वाला हर शख्स इस दृश्य को देखकर हैरान है और सिर पकड़ रहा है.

वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर relatable_energy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है. इसी के साथ लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये दोनों तो रॉक पेपर सीजर खेल रहे हैं.’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘माइंड गेम की शुरुआत हो गई है.’

ये भी पढ़ें- Viral: छोटे बच्चे ने टर्किश आइसक्रीम बेचने वाले शख्स को छकाया, देखिए मजेदार वीडियो

ये भी पढ़ें- Watch: बंजी जंपिंग का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, आपने देखा क्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget