एक्सप्लोरर

जब छोटी बच्ची के बाल खींचने लगा शरारती बंदर... फिर जो हुआ वो Video में देखिए

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क में प्रैम में बैठकर जा रही एक छोटी सी बच्ची का बाल खींचते एक बंदर को देखा गया है जिसे देख कोई भी हैरान रह जायेगा.

Bandar Ka Video: बंदर ऐसे जानवर होते हैं जिनको शहरों में आराम से विचरण करते हुए देखा जाता है. ये जितने समझदार होते हैं, उतने ही शरारती भी होते हैं और इनके साथ अगर बुरा बर्ताव करो तो ये पक्का उसका बदला जरूर लेते हैं. अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें बंदर आया तो था एक लाल झोला देखकर, लेकिन जब खतरा देखते हुए एक मां, उसको दूर भगाने के लिए डांटती है तो ये बंदर उसकी बच्ची का बाल खींचने लगता है.

इस वीडियो को देखकर कोई भी हैरान रह जायेगा. वैसे तो आपने बंदरों को बदमाशी करते बहुत से वीडियो में देखा होगा. कभी ये किसी का चश्मा लेकर भाग जाते है या फिर कभी किसी के खाने की वस्तु छीनकर चंपत हो जाते है. अब इस बार एक बंदर ने ऐसा किया है जिसे देख यूजर्स को मासूम बच्ची पर तरस आ रही है और बंदर की हरकत पर गुस्सा. वीडियो में आप देखेंगे कि सड़क से कुछ महिलाएं अपने बच्चों को प्रैम में बिठाकर ले जा रही है और वहीं कुछ बंदर भी कुछ दूर बैठे नजर आते हैं. एक प्रैम के पीछे एक लाल झोला रखा देख, एक बंदर सोचता है शायद इसमें कुछ खाने-पीने को मिल जाए. फिर क्या था ये जनाब चल दिए प्रैम के पास और इस झोले को लेने की कोशिश करने लगे. इतने में बंदर को दूर भगाने के लिए, उस प्रैम को पकड़ी महिला, बंदर को हड़काने की कोशिश करती है. इसके आगे जो होता है वो आप इस वीडियो में पहले देखिए.

ये रहा वीडियो:

क्या हुआ आगे...

वीडियो में आगे आपने देखा कि जैसे ही महिला बंदर को फटकार लगाती है वैसे ही ये वानर गुस्से में आ जाता है और अपने मन का न होता देख, प्रैम में बैठी नन्ही बच्ची का बाल खींचने लगता है. महिला तुरंत बच्ची का प्रैम, बंदर से दूर करती है. वीडियो में बच्ची को दर्द और डर के मारे जोर-जोर से रोता हुआ देखा जा सकता है. वीडियो देखकर किसी का भी दिल पसीज जाएगा. बंदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल (Viral Monkey Video) हुआ है.

ये भी पढ़ें: जब पानी के नीचे गोताखोरों के सामने आ गया 23 फीट लंबा एनाकोंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget