एक्सप्लोरर

अब मोनालिसा की बहन भी हुई वायरल! कुंभ में माला बेचने वाली को लेकर कैमरे पर किया ये खुलासा

Viral Video: लोगों के दिलों पर फिर से छुरियां चल चुकी है, क्योंकि कुंभ से अब मोनालिसा की हमशक्ल बहन सभी का ध्यान खींच रही है, जिसे लोग मोनालिसा समझ रहे हैं.

Trending Video: प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले ने पूरी दुनिया के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जहां चिमटे से लेकर मोर पंख से लोगों की कुटाई हो या फिर मोनालिसा और हर्षा जैसी हसीनाओं की एंट्री हो. इन सभी ने महाकुंभ को फेमस होने का दूसरा कारण दे दिया. ऐसे में मोनालिसा के तो चर्चे ही खत्म नहीं हो रहे. हिरणी सी आंखें और मुस्कान से झड़ते फूल लिए इस लड़की ने यूजर्स के बीच जमकर महफिल लूटी.

लेकिन अब लोगों के दिलों पर फिर से छुरियां चल चुकी है, क्योंकि कुंभ से अब मोनालिसा की हमशक्ल बहन सभी का ध्यान खींच रही है, जिसे लोग मोनालिसा समझ रहे हैं. लेकिन अब मोनालिसा और वायरल हो रही लड़की ने कैमरे पर आकर रिश्ते की सच्चाई बताई है.

कुंभ में वायरल हो रही मोनालिसा की हमशक्ल बहन

महाकुंभ में मोनालिसा की चमक धमक से लोग इतने परेशान हो गए हैं कि अब उन्हें हर तरफ मोनालिसा ही दिखाई दे रही है. लोगों के बीच फैली इस विडंबना की सच्चाई बताने के लिए मोनालिसा और उनकी हमशक्ल ने साथ आकर कैमरे पर सच्चाई बता दी है. वीडियो देखकर लोगों में आश्चर्य बना हुआ है तो वहीं लोग दोनों बहनों की एक साथ तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. दरअसल, मोनालिसा ने बताया कि जो लड़की वायरल है उसका नाम शिखा है और वो मोनालिसा के चाचा की लड़की है. मोनालिसा की बहन ये दावा कर रही है कि जब भी वो मालाएं बेचने जाती है तो लोग उसे मोनालिसा समझ बैठते हैं.

कैमरे पर दोनों बहनों ने बताई सच्चाई

आगे शिखा कहती हैं कि मैं मोनालिसा नहीं हूं, मैं इनके छोटे काका की लड़की हूं और ये मुझसे बड़ी हैं. बातचीत करते हुए ही मोनालिसा की बहन ने अपना नाम शिखा बताया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और इसके वायरल होने की वजह है शिखा का मोनालिसा का हूबहू हमशक्ल होना. यूजर्स अब वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: नौकरी से निकाले जाने का अनोखा बदला, कर्मचारी ने कंपनी के गेट पर किया काला जादू? यूजर्स ने लिए मजे

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफार्म से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. इसके अलावा कई लोगों ने वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा...ये सब छोड़ो अपने माला वाले काम पर ध्यान दो. कुंभ खत्म होने पर कोई पूछेगा भी नहीं तुम्हें. एक और यूजर ने लिखा...इसे पूछो कि मोनालिसा को जानती भी है ये? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कुछ भी कहो, दोनों बहने खूबसूरत तो हैं.

यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन का कारनामा, कोर्ट मैरिज से ठीक पहले गहने लेकर हुई फरार, फिर दूल्हे ने जो किया...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget