एक्सप्लोरर

Shocking: केरल से सामने आया बेहद चौंकाने वाला मामला, 11 साल पहले गुमशुदा हुई महिला पड़ोस के घर से मिली

सजिथा जिस समय गुमशुदा हुई थी उस समय उसकी उम्र 18 वर्ष थी. इस दौरान सजिथा हर समय पड़ोस के घर में एक कमरे में ही रह रही थी. गांव के लोग उसे पूरी तरह भूल चुके थे. सजिथा जिस मकान में रह रही थी वो अलिंचुवट्टिल रहमान नाम के व्यक्ति का है और दोनों ही एक दूसरे से प्यार करते हैं. खास बात ये है कि रहमान के माता पिता भी इस घर में उसके साथ रहते हैं लेकिन उन्हें भी इतने सालों से सजिथा के वहां होने की कोई जानकारी नहीं थी.

केरल में पलक्कड स्थित अयालुर गांव से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाली सजिथा नाम की महिला 11 साल पहले गुमशुदा हो गयी थी. अब पता चला है कि इस दौरान वो अपने माता पिता के घर से केवल 500 मीटर दूर रह रही थी. सजिथा जिस मकान में रह रही थी वो अलिंचुवट्टिल रहमान नाम के व्यक्ति का है और दोनों ही एक दूसरे से प्यार करते हैं. खास बात ये है कि रहमान के माता पिता भी इस घर में उसके साथ रहते हैं लेकिन उन्हें भी इतने सालों से सजिथा के वहां होने की कोई जानकारी नहीं थी.

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, सजिथा जिस समय गुमशुदा हुई थी उस समय उसकी उम्र 18 वर्ष थी. इतने पास होने के बाद भी इतने सालों तक उसके परिजनों को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. उसके माता पिता उसके वापिस मिलने की सभी उम्मीद छोड़ चुके थे. लेकिन तीन महीने पहले रहमान भी अपने घर से गायब हो गया जिसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. मंगलवार को अचानक रहमान के बढ़े भाई बशीर की नजर उस पर पड़ गई. बशीर ने रहमान का पीछा किया तो पता चला कि वो एक दूसरे गांव में किराए पर रह रहा था. जहां उसके साथ सजिथा भी रह रही थी.

कोर्ट ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दी 

जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने रहमान और सजिथा दोनों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में सजिथा ने कहा कि वो रहमान के साथ रहना चाहतीं है. जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को एक साथ रहने की इजाजत दे दी. नेनमारा पुलिस स्टेशन के हाउस ऑफिसर दीपा कुमार ने बताया, "सजिथा और रहमान की कहानी बेहद चौंकाने वाली थी. हम इन दोनों के साथ रहमान के घर पहुंचे. वहां इन दोनों ने हमें बताया कि किस तरह सजिथा इतने दिनों चोरी-छिपे उस घर में रह रही थी." 

सजिथा फरवरी 2010 में अचानक अपना घर छोड़ कर चली गयी थी. उस दौरान पुलिस ने हर जगह उसकी तलाश की थी. लेकिन वो कही नहीं मिली थी. उस दौरान सजिथा के पास मोबाइल फोन भी नहीं था. दीपा कुमार ने बताया कि, "रहमान की उम्र उस वक्त 24 वर्ष थी. हमें कभी उस पर शक नहीं हुआ. दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी."

यह भी पढ़ें 

रामदेव भी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, कहा- डॉक्टरों से नहीं ड्रग माफियाओं से लड़ाई, इमरजेंसी में एलोपैथी श्रेष्ठ

Coronavirus News LIVE: कोरोना से जुड़े मामलों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच में आज सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget