एक्सप्लोरर

Video: मोबाइल छीना, कुर्सी घसीटी और फेंक दिया बाहर, प्रयागराज के कॉलेज की प्रिंसिपल के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल

स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य ने स्कूल के अध्यक्ष बिशप मॉरिस एडगर और अन्य लोगों पर धमकी, लूट और बदतमीजी का आरोप लगाया है. मामले को कर्नलगंज थाना पुलिस ने संज्ञान में लिया है.

Trending Video: प्रयागराज के बिशप जॉनसन गर्ल्स इन्टर कॉलेज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां कॉलेज के अध्यक्ष और प्रिंसिपल एक दूसरे से जमकर बदतमीजी करते दिखाई दे रहे हैं. घटना का वीडिओ वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य ने स्कूल के अध्यक्ष बिशप मॉरिस एडगर और अन्य लोगों पर धमकी, लूट और बदतमीजी का आरोप लगाया है. मामले को कर्नलगंज थाना पुलिस ने संज्ञान में लिया है.

कुर्सी समेत निकाल फेंका बाहर

मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के अध्यक्ष समेत कई लोग महिला प्रिंसिपल के कार्यालय में जबरन घुस गए और महिला प्रिंसिपल पारुल सोलोमन के साथ जमकर बदतमीजी की. पारुल ने मॉरिस एडगर और उनके साथ आए हुए अन्य लोगों पर अभद्रता और धमकी का आरोप लगाया, जिसकी तहरीर पारुल ने कर्नलगंज थाने में दर्ज करवाया. पारुल ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने कार्यालय में बैठ कर काम कर रही थीं. तभी ऑफिस के गेट पर हंगामा शुरू हो गया. कार्यालय पर हुई घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एलन दास, मॉरिस दान और उनके साथ विनीता इसुवीयस, संजीत पाल, विशाल नॉवेल सिंह, आरके सिंह, अरुण मोजेज, तनु व्यास, अभिषेक व्यास और अन्य लोगों ने बिप जॉनसन इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल को कुर्सी समेत कार्यालय से बाहर निकाल दिया.

अवैध तरीके से पद हड़पने का लगाया आरोप

मामले के दूसरे पक्ष की तरफ से बिशप मॉरिस एडगर दान ने कहा कि पीटर बलदेव ने अवैध तरीके से अपनी बेटी पारुल को कॉलेज का प्रिंसिपल प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया था, जिसे हमने बर्खास्त करवा दिया है. पारुल प्रिंसिपल पद पर जबरन बैठी थी और कॉलेज के धन का दुरुपयोग कर रही थी.

नई प्रिंसिपल हुई नियुक्त

आरोप है कि कार्यालय में ताला लगाने के बाद भी कुछ लोग ताला तोड़ कर कार्यालय में घुसे और मोबाइल, पर्स, लॉकेट छीनकर बदसलूकी की. पारुल की जगह शर्लिन मसीह को कॉलेज की प्रधानाचार्य बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें: Video: पेरिस में अनारकली सूट पहनकर निकली लड़की, लोगों ने दिए कमाल के रिएक्शन

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Love Story: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Video: कोमा में गई प्रेमिका का 7 साल तक किया इंताजर, होश आते ही भरी मांग
Delhi Viral Video: तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
तेरे जैसे रोज नापता हूं...पुलिस से भिड़ा वकील, जमकर की बदतमीजी
Viral Video: जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
जियो के सेमिनार में भतीजे ने किया अनंत अंबानी को परेशान, वीडियो वायरल
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ
दीदी खेल गईं...ज्वैलरी शॉप से महिला ने ऐसे साफ किया सोने पर हाथ

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget