एक्सप्लोरर

Mind Your Language: महिला विरोधी सोच के खिलाफ मुंबई पुलिस की अनोखी पहल, 'दबंग' और 'कबीर सिंह' के डायलॉग्स से दिया मैसेज

मुंबई पुलिस ने महिला विरोधी सोच के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया है. इसमें बॉलीवुड फिल्मों के विवादास्पद डायलॉग का इस्तेमाल कर लोगों से अपने शब्दों का सोच समझ कर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.  

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में समय समय पर ऐसी फिल्में रिलीज होती रहती हैं जिनका कंटेंट महिला विरोधी होता है. ये कंटेंट युवाओं की सोच पर भी गहरा असर डालता है. ऐसी कई फिल्मों में महिलाओं को लेकर स्क्रीन पर आपत्तिजनक कंटेंट को आम बात बताकर पेश किया जाता है. मुंबई पुलिस ने इस तरह की महिला विरोधी सोच के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चलाया है. जिसमें उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान की 'दबंग' और शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह के विवादास्पद डायलॉग का इस्तेमाल कर लोगों से अपने शब्दों का सोच समझ कर इस्तेमाल करने की सलाह दी है.  

मुंबई पुलिस अक्सर सामाजिक मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर अपना अभियान चलाती रहती है. इस बार मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने बॉलीवुड समेत लोगों में महिला विरोधी सोच को लगाम देने को लेकर ये अभियान चलाया है. मुंबई पुलिस ने अपनी पोस्ट में ‘LetsNotNormaliseMisogyny’, ‘MindYourLanguage’ और ‘WomenSafety’ जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया. साथ ही इसमें 'दबंग' और कबीर सिंह के अलावा, 2013 में रिलीज हुई चश्मेबद्दूर और उजड़ा चमन जैसी फिल्मों के डायलॉग का इस्तेमाल किया है. सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस की इस पहल को बेहद पसंद किया जा रहा है और लोग जमकर अपना रिऐक्शन दे रहे हैं. 

सिनेमा हमारे समाज का आईना होता है 

मुंबई पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम हेंडल पर लिखा, "सिनेमा हमारे समाज का आईना होता है. यहां आज हम ऐसी कुछ डायलॉग बता रहे हैं जिन पर हमारे समाज और सिनेमा इंडस्ट्री को गौर करने की जरुरत है. अपने शब्दों के साथ साथ आपको अपने बर्ताव को लेकर एहतियात बरतना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो कानून को इसमें दखल देना पड़ेगा." शेयर करने के एक घंटे बाद ही इस पोस्ट को 30,000 से ज्यादा लाइक्स मिल गए. लोग मुंबई पुलिस की इस पहल के लिए उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

क्या लिखा यूजर्स ने  

जिनशाइना नाम की यूजर ने लिखा, 'इसकी बहुत जरुरत थी. जो भी मुंबई पुलिस का सोशल मीडिया हेंडल कर रहे हैं वो तारीफ के काबिल हैं और उनका बहुत शुक्रिया."


Mind Your Language: महिला विरोधी सोच के खिलाफ मुंबई पुलिस की अनोखी पहल, 'दबंग' और 'कबीर सिंह' के डायलॉग्स से दिया मैसेज

 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुंबई पुलिस इसके लिए कबीर सिंह फिल्म के सारे डायलॉग्स का भी इस्तेमाल कर सकती है."

यह भी पढ़ें    

मौसम विभाग ने दी जानकारी- देश में जून से सितंबर तक हुई सामान्य वर्षा

World Elders Day 2021: आज मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मजे
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप
Video: घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love
घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget