एक्सप्लोरर

मुकाबला! कॉलेज फंक्शन में प्रोफेसर ने मचाया तहलका, हैट पहनकर ऐसे किया डांस कि हॉल में मच गया धमाल

प्रोफेसर ने स्टेज पर ऐसा हिपहॉप डांस ठोक दिया कि हर कोई बस उसे देखता ही रह गया. हाथों की फ्लेक्सिबिलिटी, पैरों की रफ्तार और चेहरे के एक्सप्रेशन, सब कुछ ऐसा कि खुद जवान स्टूडेंट्स भी पानी-पानी हो गए.

Trending Video: कॉलेज फंक्शन के स्टेज पर अक्सर स्टूडेंट्स ही जलवा बिखेरते हैं, लेकिन इस बार नजारा कुछ ऐसा था कि पूरा हॉल दंग रह गया. उम्र का अर्द्धशतक पार कर चुके एक प्रोफेसर ने रेंजर हैट पहनकर फिल्मी स्टाइल में ऐसी धांसू एंट्री मारी कि स्टूडेंट्स सीटियां बजाते-बजाते पागल हो गए. माहौल ऐसा बन गया मानो कोई सुपरस्टार रैम्प वॉक कर रहा हो. फिर जैसे ही 'मुकाबला' गाने की बीट्स बजनी शुरू हुईं, प्रोफेसर ने स्टेज पर पैर रखा और ऐसा हिपहॉप डांस ठोक दिया कि हर कोई बस उसे देखता ही रह गया. हाथों की फ्लेक्सिबिलिटी, पैरों की रफ्तार और चेहरे के एक्सप्रेशन, सब कुछ ऐसा कि खुद जवान स्टूडेंट्स भी पानी पानी हो गए.

कॉलेज के प्रोफेसर ने किया स्टेज फाड़ डांस

कॉलेज फंक्शन तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है जब कोई प्रोफेसर अपनी दबंग एंट्री से पूरे हॉल में भूचाल ला दे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें करीब 50 साल के एक प्रोफेसर रेंजर लोगों वाली गोल हैट लगाए हुए बिलकुल फिल्मी स्टाइल में हॉल में घुसते हैं. एंट्री लेते ही ऐसा माहौल बनता है कि पूरा हॉल तालियों और सीटियों से गूंज उठता है. प्रोफेसर का डांस ऐसा एनर्जी से भरपूर था कि लगा जैसे जवानी आज भी उनके रगों में दौड़ रही हो. लोग कहते दिखे कि 'उम्र सिर्फ एक नंबर है', लेकिन इस प्रोफेसर ने तो उसे सच में साबित कर दिया. उनकी परफॉर्मेंस देखकर वहां मौजूद हर इंसान मुस्कुराया, तालियां पीटीं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AJ (@ajdiaries___)

देखकर शरम से पानी-पानी हुए स्टूडेंट्स

इसके बाद असली धमाका तब होता है जब प्रोफेसर स्टेज पर चढ़ते हैं और 'मुकाबला' गाने पर ऐसा तगड़ा हिपहॉप डांस ठोकते हैं कि सबकी आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. हाथों में फुर्ती, पैरों में बिजली और चेहरे पर जबरदस्त कॉन्फिडेंस. उनके मूव्स देखकर तो खुद स्टूडेंट्स भी शरमा जाते हैं और कुछ तो अपनी कुर्सियों से उठकर चिल्लाने लगते हैं.."बाप रे बाप, ये है असली स्टार." 

यह भी पढ़ें: 'बेटी पाकिस्तान की थी, बहू भारत की हूं', सीमा हैदर ने लगाई योगी और मोदी जी से गुहार

यूजर्स भी रह गए हैरान

वीडियो को ajdiaries___ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मुझे लगता है ये पूरे कॉलेज का पसंदीदा प्रोफेसर है. एक और यूजर ने लिखा...ये तो रवि सर हैं, क्या डांस किया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये तो डांसर बनने वाला था, गलती से प्रोफेसर बन गया.

यह भी पढ़ें: उज्बेकिस्तान की क्यूट बच्ची ने किया करीना कपूर के इस गाने पर डांस, एक्सप्रेशन हो रहे वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: स्मगलर्स को पकड़ने के लिए कांस्टेबल बना सिंघम, 40km कार की छत पर लेटकर दबोचा
Video: स्मगलर्स को पकड़ने के लिए कांस्टेबल बना सिंघम, 40km कार की छत पर लेटकर दबोचा
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ
ट्रेन में खुलेआम पेशाब करने पर कुटाई, यात्रियों ने ही कराया डिब्बा साफ

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget