एक्सप्लोरर

बस एक कदम और बच गई जान! हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गया परचून वाला, CCTV में कैद हुई बहादुरी- वीडियो वायरल

ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि असल जिंदगी का वो मंजर है जिसमें एक दुकानदार की सूझबूझ ने उसका जिंदा रहना मुमकिन बनाया, वरना उस दिन वहां केवल दाल-चावल नहीं, खून बह जाता.

परचून की दुकान, वो भी मोहल्ले की जहां लोगों की सुबह की शुरुआत नमक से होती है और शामें चायपत्ती पर खत्म. लेकिन सोचिए जरा, उस शांत दुकान में अगर अचानक कुछ नकाबपोश हथियार लेकर घुस आएं और दुकानदार को मौत के घाट उतारने की कोशिश करें, तो? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यही डरावनी हकीकत सामने रख दी है. ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि असल जिंदगी का वो मंजर है जिसमें एक दुकानदार की सूझबूझ ने उसका जिंदा रहना मुमकिन बनाया, वरना उस दिन वहां केवल दाल-चावल नहीं, खून बह जाता.

परचून की दुकान पर हथियार बंद बदमाशों के हमले से ऐसे बचा दुकानदार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा परचून की दुकान वाला व्यक्ति आम दिनों की तरह अपनी सीट पर बैठा था. तभी वहां पर 3 से 4 नकाबपोश बदमाश आ धमकते हैं. उनके हाथों में हथियार चमक रहे होते हैं और उनका अंदाज किसी डकैती से ज्यादा कातिलाना लगता है. लेकिन दुकानदार किसी हिंदी फिल्म के समझदार किरदार की तरह तुरंत रिएक्ट करता है. वो एक सेकंड भी गंवाए बिना फुर्ती से दुकान का शटर अंदर से बंद कर देता है. बदमाश बाहर से शटर पीटते हैं, हथियारों से वार करते हैं और यहां तक कि फायरिंग भी करते हैं. गोलियों की आवाज से मोहल्ला दहल जाता है. लेकिन शटर नहीं टूटता. न ही उनका इरादा कामयाब होता है. थोड़ी देर तक उधम मचाने के बाद, बदमाश वहां से भाग खड़े होते हैं.

इरादे लूट के नहीं थे, साफ था वो जान लेने आए थे

वीडियो देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि ये सिर्फ लूट की वारदात थी. क्योंकि अगर बदमाश सिर्फ सामान या पैसे के पीछे होते तो शायद इतने गुस्से और हथियारबंद अंदाज में हमला नहीं करते. दुकान पर गोलियां चलाना और शटर तोड़ने की बेतहाशा कोशिश इस बात की ओर इशारा करती है कि वो दुकानदार की जान लेने आए थे. इस पूरी घटना को दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में दुकानदार की जान बचाने वाली सूझबूझ और बदमाशों की नाकामी दोनों ही साफ दिखती है. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग दुकानदार की तारीफ कर रहे हैं और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये लोग जान लेने के इरादे से आए थे. एक और यूजर ने लिखा...भाई की समझदारी ने उसकी जान बचा ली. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....इन्हें पकड़ कर इतने लठ बजाओ कि कभी ऐसी हरकत करने की कोशिश ना करें.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग, वीडियो वायरल
'टाइगर श्रॉफ की एंट्री हो गई'...स्टेज पर लड़के ने मारी ऐसी Back Flip, दूल्हा-दुल्हन भी हुए दंग
Train Stopped For Samosa: गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
गजब! समोसे खरीदने के लिए लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन, वायरल हो रहा वीडियो
Viral Post: वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 
वोटर लिस्ट के लिए ढूंढ रहे थे कागज, हाथ लगा AMU का 30 साल पुराना सर्टिफिकेट, ताजा हुईं यादें 

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget