एक्सप्लोरर

गजब का जुगाड़! महज 45 हजार में मारुति 800 को बना दिया करोड़ों की रॉल्स रॉयस, हर कोई हैरान

Maruti 800 Transform Rolls Royce: केरल के इस युवक का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने महज 45 हजार में ऐसा काम कर दिया जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.

Maruti 800 Transform Rolls Royce: देसी जुगाड़ के मामले में भारत के लोगों का कोई भी मुकाबला नहीं है. सोशल मीडिया पर रोजाना ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कोई ऐसा जुगाड़ निकाल लेता है जिससे पूरी दुनिया हैरान रह जाती है. फिर वो साइकिल को मोटरसाइकिल में बदलना हो या फिर किसी सस्ती कार को लग्जरी कार में बदलना... भारतीयों के लिए सब कुछ आसान है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स ने मारुति सुजुकी 800 को करोड़ों रुपये की रॉल्स रॉयस में तब्दील दिया. 

महज 45 हजार आया खर्च
दरअसल केरल के युवक को रॉल्स रॉयस काफी पसंद थी, लेकिन करोड़ों रुपये की कार खरीदने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे. इसीलिए उसने एक जुगाड़ बनाने का सोचा. इसके लिए उसने एक मारुति 800 को ट्रांसफॉर्म करने का प्लान बनाया. करीब चार से पांच महीने की मेहनत के बाद उसने चार लाख की इस कार को पांच करोड़ की रॉल्स रॉयस जैसा बना दिया. सबसे खास बात ये है कि ये सब करने में इस युवक ने महज 45 हजार रुपये खर्च किए. 

पहले भी कर चुका है कारनामे
ट्रिक्स ट्यूब नाम के एक यूट्यूब चैनल पर सबसे पहले ये वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें इस युवक के बारे में बताया गया. युवक ने चैनल को बताया कि उसे ऐसा करने का शौक है, वो पहले भी ऐसे कारनामे कर चुका है. उसने एक बाइक के इंजन से जीप भी बनाई है. वो पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स लेकर एक गाड़ी में जोड़ता है और खुद डिजाइन को फाइनल करने का काम करता है. 

फिलहाल केरल का ये युवक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. साथ ही जहां से भी ये कार गुजर रही है, लोग एक बार पलटकर जरूर देख रहे हैं. किसी को भी पहली नजर में ये पता नहीं लग रहा है कि ये इतनी सस्ती कार है. इस देसी जुगाड़ को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारने की रची खौफनाक साजिश, कॉफी में मिलाकर दिया 'ब्लीच', सामने आया VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget