एक्सप्लोरर

वीरता और पराक्रम के प्रतीक संभाजी महाराज की जयंती आज, नेताओं ने किया नमन

संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे थे. वो मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे, जिन्होंने शिवाजी महाराज के बाद साम्राज्य की गद्दी संभाली थी.

मराठा साम्राज्य की सबसे बड़ी शख्सियतों में से संभाजी महाराज का नाम हमेशा लिया जाता है. छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी का जन्म 14 मई 1657 को हुआ था. पुणे के नजदीक पुरंदर किले में जन्मे संभाजी, शिवाजी और उनकी पहली पत्नी सईबाई की संतान थे. संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे. उन्होंने अपने पिता शिवाजी महाराज के बाद साम्राज्य की कमान संभाली.

संभाजी महाराज की मां सईबाई का निधन उनके जन्म के सिर्फ 2 साल बाद ही हो गया था. इसके बाद उनका पालन-पोषण शिवाजी महाराज की मां जीजाबाई ने किया. शिवाजी महाराज की तरह ही जीजाबाई भी बड़ी वीरांगना थी और इसका असर संभाजी के जीवन पर पड़ा.

मुगलों और पुर्तगालियों से ली टक्कर

शिवाजी महाराज के बाद 1680 में संभाजी महाराज को छत्रपति बनाया गया और उन्हें मराठा साम्राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई. अपने शासन काल में उन्होंने मुगलों से जमकर टक्कर ली. इस दौरान उनका सामना औरंगजेब से हुआ, जबकि दूसरी ओर उन्होंने पुर्तगालियों को भी शिकस्त दी थी.

अपने 9 साल के शासन में संभाजी ने कुशल नेतृत्व में कई युद्ध लड़े और जीत दर्ज की. हालांकि महज 31 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. मुगल शासक औरंगजेब ने संभाजी महाराज की हत्या करा दी थी.

संभाजी महाराज की जयंती पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाई जाती है. पराक्रम का प्रतीक माने जाने वाले संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर गुरुवार 14 मई को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उन्हें याद कर नमन किया.

उनके अलावा महाराष्ट्र में सत्तारुढ़ गठबंधन की पार्टी शिवसेना, बीजेपी नेता राधा कृष्ण विखे पाटिल ने भी संभाजी महाराज को नमन किया.

ये भी पढ़ें

कर्नाटक में ईद की नमाज की मांग को लेकर उठी आवाज़, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: सीधे मंदिर से आ रहा हूं... पुलिस ने मरवाई फूंक तो खुल गई पोल
सीधे मंदिर से आ रहा हूं... पुलिस ने मरवाई फूंक तो खुल गई पोल
सड़क पर खड़ी SUV पर टूट पड़ा 900 किलो का बाइसन, सींग मारकर फाड़ दिया टायर
सड़क पर खड़ी SUV पर टूट पड़ा 900 किलो का बाइसन, सींग मारकर फाड़ दिया टायर
Video: अंतरिक्ष में महिला Astronaut ने किया Yoga, हवा में तैरते हुए किए मुश्किल आसन
अंतरिक्ष में महिला Astronaut ने किया Yoga, हवा में तैरते हुए किए मुश्किल आसन
Kanwar Yatra Viral Video : जब दोस्ती बनी मिसाल... हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो
जब दोस्ती बनी मिसाल... हिंदू-मुस्लिम दोस्तों ने साथ उठाई 251 लीटर की कांवड़, देखें वायरल वीडियो

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget