एक्सप्लोरर

वाह मंगलू वाह! पउवा पीते ही आ गई माइकल जैक्सन की आत्मा; वीडियो देख प्रभुदेवा भी शरमा जाएंगे

महज 30 रुपये का पव्वा पीकर सड़क को स्टेज बना देता है और ऐसा पॉपिंग लॉकिंग डांस करता है कि देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. वीडियो देख आप भी सन्न रह जाएंगे.

अगर माइकल जैक्सन जिंदा होते तो शायद इंडिया आकर मंगलू से ताली बजा रहे होते. और प्रभु देवा? वो तो इस वीडियो के बाद कोरियोग्राफी छोड़कर हिमालय चले जाते. जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोकल लेजेंड नाम है मंगलू, महज 30 रुपये का पव्वा पीकर सड़क को स्टेज बना देता है और ऐसा पॉपिंग लॉकिंग डांस करता है कि देख कर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. हवा में गोते. जमीन पर रोलिंग. मूनवॉक का बाप और ब्रेक डांस के तो बाप के बाप, सब एक साथ मिल जाएं तो भी मंगलू के नशे वाले स्टेप्स को पकड़ नहीं सकते.

मंगलू ने 30 रुपये के पव्वे में उड़ाया गर्दा

वीडियो में दिखता है एक पतली सी सड़क. आसपास मोहल्ले के बच्चे खड़े हैं. कुछ दुकानें हैं. ट्रैफिक धीमा हो गया है और बीच सड़क पर उतरता है मंगलू द बेवड़ा. हाथ में न बोतल. न कोई स्पीकर. बस 30 रुपये का लोकल पव्वा शरीर में दौड़ रहा होता है. मंगलू एकदम ट्रान्स में आ जाता है. पैर उठते हैं, हवा में गोल घूमते हैं. हाथ थिरकते हैं ऐसे जैसे बिजली का करंट उतर आया हो. बच्चे ताली बजा रहे हैं. महिलाएं छतों से देख रही हैं. राह चलते बाइक सवार भी रुक कर मोबाइल निकालते हैं. कोई कह रहा है "ये तो अगला इंडियाज गॉट टैलेंट है भाई." और कोई बोल रहा है कि "भाई ये तो डांसिंग देवता है."

किया ऐसा डांस कि माइकल जैक्सन भी शरमा जाए

मंगलू का डांस सिर्फ मनोरंजन नहीं है. ये एक मैसेज है कि "टैलेंट को किसी रियलिटी शो की जरूरत नहीं. बस 30 रुपये और एक साफ दिल चाहिए." जो स्टेप्स माइकल जैक्सन करोड़ों में दिखाता था. मंगलू ने उसे 30 रुपये में करके दिखा दिया. और स्टेज भी सड़क पर. वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इस बंदे को स्टेज दिया जाना चाहिए, लास्ट स्टेप बहुत हार्ड है, इसने उसे भी मजाक में कर लिया. एक और यूजर ने लिखा...कुछ स्टेप्स ऐसे हैं जिन्हें माइकल जैक्सन भी नहीं कर पाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....ये तो माइकल जैक्सन का पुनर्जन्म हुआ है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
जिस नदी को साफ किया उसमें फिर गंदगी फैला गए लोग, दुखी हुए बिट्टू तबाही
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
तेरे इश्क में नाचेंगे...काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
4 साल बाद अपनी मां को सरप्राइज देने पहुंचा बेटा, रुला देगा यह वीडियो
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget