एक्सप्लोरर

एक किलो दूध में दो किलो पानी? चाय वाले के खिलाफ पुलिस थाने पहुंच गया शख्स, वायरल हो गया वीडियो 

वीडियो को देखकर आपके मन में भी क्रांति जग जाएगी और हर सड़क-नुक्कड़ पर चाय की टपरी वालों के खिलाफ आंदोलन करने का मन करेगा. वायरल हो रहे वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर चाय पर चर्चा शुरू क दी है.

Trending Video: चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जो दुनिया के हर कोने में मौजूद है. भारतवासियों के लिए तो मानो चाय उनका जन्मसिद्ध अधिकार है. अगर चाय बनाने में जरा सी छेड़छाड़ हुई तो इसे तौहीन माना जाता है और बात कहां तक पहुंच सकती है ये आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं. वायरल वीडियो के मुताबिक, एक शख्स चाय वाले की शिकायत लेकर पुलिस तक पहुंच गया. उसका आरोप था कि चाय वाला एक किलो दूध में दो किलो पानी मिलाता था. 

वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपके मन में भी क्रांति जग जाएगी और हर सड़क-नुक्कड़ पर चाय की टपरी वालों के खिलाफ आंदोलन करने का मन करेगा. वायरल हो रहे वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर चाय पर चर्चा शुरू कर दी है और अब सोशल मीडिया यूजर्स भी खराब चाय बनाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की बात करने लगे हैं. 

'चायवाले को उठाना है'

वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स पुलिस वाले से बात करता दिख रहा है. पुलिस से शिकायत करते हुए वह कहता है कि चायवाले को उठाना है. पुलिस वाला पूछता है कि तुम्हारी शिकायत क्या है, जिसमें वह शख्स कहता है कि एक किलो दूध में दो किलो पानी मिला रहा है, इसको उठाना है. मामला सुनकर जिस तरह आप हैरान हो गए हैं, वैसे ही पुलिस वाले भी सन्न रह गए. वीडियो में पुलिसवाला कहता है कि मुझे चाय वाले से मिलने दो, उसे समझता हूं. आप जैसे जागरूक नागरिक होने चाहिए. वायरल वीडियो कहां का है, यह तो स्पष्ट नहीं, लेकिन शिकायत कर रहा शख्स अपना नाम दीपक बताता है और कहता है कि वह बंगाल का रहने वाला है. 

यूजर्स ने किए कमेंट्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यहां सब बंगाल वालों को चायवाले से दिक्कत है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ये तो बढ़िया किया जी, चाय वाले आजकल लूट मचा दिए हैं जी, क्या ही बोला जाए. एक यूजर ने लिखा, दूध का दूध, पानी का पानी सिर्फ सुना था आज देख भी लिया. 

यह भी पढ़ें: बस यही बाकी रह गया था...इस शहर में चलने लगी Smooch Cab, OYO से सस्ते में मिल रही फुल प्राइवेसी! मामला वायरल

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा
तगड़ा आशिक है... गर्लफ्रेंड के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया छपरी, पब्लिक ने देखा तमाशा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget