एक्सप्लोरर

ये कुंभकरण के खानदान से है क्या? एक्सीडेंट में गाड़ी हो गई चकनाचूर, लेकिन भाई की नींद नहीं टूटी- देखें वीडियो

Viral Car accident video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार का एक्सीडेंट हुआ पड़ा है. कार की हालत देख कर कोई भी कह देगा कि हादसा भयानक था.

Trending Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोज कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है जो आंखें खोल देता है. मगर इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, वो आंखें नहीं बल्कि हैरानी से मुंह खोल रहा है. जरा सोचिए, सड़क पर एक कार का जोरदार एक्सीडेंट होता है, शीशे चटक जाते हैं, गाड़ियों का मलबा इधर-उधर बिखर जाता है, राहगीर सहम जाते हैं लेकिन वहीं एक शख्स एक्सीडेंट की उस भयंकर स्थिति के बीच गाड़ी में बैठा गहरी नींद में खर्राटे मार रहा है. जी हां, आपको झटका लग रहा है? तो सोचिए उस इंसान को क्या हुआ होगा जिसकी कार ठोक दी गई और फिर भी उसकी नींद ना टूटी.

एक्सीडेंट के बाद भी कार में सोता रहा शख्स

ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार का एक्सीडेंट हुआ पड़ा है. कार की हालत देख कर कोई भी कह देगा कि हादसा भयानक था. आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक चुका है, बंपर से लेकर बोनट तक सब खत्म और टायर एक ओर मुड़े हुए हैं. सड़क पर शीशों की किरचें, टूटा फूटा मलबा और आसपास खड़े लोग. लेकिन कैमरा जैसे ही कार की कॉ-ड्राइवर सीट पर जाता है, तो नजारा बिल्कुल ही अलग मिलता है.

न गाड़ी की फिक्र और न ही जान जाने की परवाह

वहां बैठे भाई साहब आराम से सो रहे हैं. न घबराहट, न बेचैनी, न अफरा-तफरी. उल्टा ऐसी नींद में डूबे हुए हैं जैसे किसी हिल स्टेशन के रिजॉर्ट में छुट्टी मनाने आए हों. न कोई चोट की चिंता, न गाड़ी की हालत की फिक्र, बस आंखें बंद, मुंह हलका खुला और खर्राटे की धीमी धुन. ये देखकर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी मजेदार रहे. आइए आपको वो भी बता ही देते हैं.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को @Ayesha786Majid नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ये कुंभकरण का जुड़वां भाई लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा...जान तो जाती रहेगी, पहले नींद निकाल लूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...कंफर्ट बड़ी बात है. भाई अपने जोन से बाहर नहीं आना चाहता.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
वर्दी में दुर्गा....चलती ट्रेन से गिरी महिला तो मैडम सर ने ऐसे बचाई जान
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
एक दिन हम सभी को मरना है', कहते ही पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक मौत
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली, नकली है भाई
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स
पापा का मेकओवर करती बच्चियों का वीडियो वायरल, इमोशनल हो रहे यूजर्स

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget