एक्सप्लोरर

मौत से डर नहीं लगता साहब, गर्लफ्रेंड से लगता है! AC की आउटडोर यूनिट पर बैठ चैट करता दिखा सच्चा आशिक- वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि जनाब अपनी गर्लफ्रेंड से चैट कर रहे थे. अब लोग कह रहे हैं कि भाई इश्क हो तो ऐसा हो, वरना दावे तो सरकार भी करती है. वीडियो देख आप भी अपनी कुर्सी की पेटी खोल बैठेंगे.

कहते हैं कि इश्क में इंसान जमीन पर नहीं रहता, लेकिन इस जनाब ने तो हद ही कर दी. एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हैरान भी हैं और हंस-हंस कर लोटपोट भी. इसमें एक युवक ऊंची बिल्डिंग की बाहरी दीवार पर लगे एसी की मशीन पर बैठा आराम से मोबाइल चला रहा है और वह भी ऐसे जैसे किसी पार्क की बेंच हो. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. बताया जा रहा है कि जनाब अपनी गर्लफ्रेंड से चैट कर रहे थे. अब लोग कह रहे हैं "भाई इश्क हो तो ऐसा हो वरना दावे तो सरकार भी करती है. वीडियो देख आप भी अपनी कुर्सी की पेटी खोल बैठेंगे.

एसी की बाहरी यूनिट पर बैठ चैट करता दिखा आशिक!

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक एक बहुमंजिला इमारत की दीवार से बाहर निकले एसी यूनिट पर बैठा है. उसके पांव नंगे हैं, कोई सेफ्टी बेल्ट नहीं और न ही कोई सहारा. जान जोखिम में डालकर वो मोबाइल में खोया है, मानो पूरी दुनिया की सबसे अहम बातचीत इसी वक्त हो रही हो. बताया जा रहा है कि वह वहां बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड से चैट कर रहा था. AC यूनिट पर बैठना वैसे ही रिस्क से भरा होता है, लेकिन इस बंदे ने तो जैसे मौत को मजाक बना लिया. जिस ऊंचाई पर वह बैठा है, वहां से गिरने पर कुछ भी हो सकता है. लेकिन मोहब्बत के जुनून में बंदा पूरी तरह खोया हुआ है. न नीचे देख रहा, न आस-पास की परवाह.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Studentgyaan (@studentgyaan)

यह भी पढ़ें: भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को studentgyaan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...प्यार मौत के पास ले जाता है लेकिन मरने नहीं देता. एक और यूजर ने लिखा...अरे हो सकता है वो एसी रिपेयर करने आया हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....भाई मौत से नहीं डरता अपनी गर्लफ्रेंड से डरता है.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक आ गई गाय, फिर जो हुआ हुआ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
गेट खोला तो दरवाजे पर था अजगर, सामने आया दरिंदे का खौफनाक वीडियो
Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget