एक्सप्लोरर

कैमरे का साथ और मौत से दो-दो हाथ! रील बनाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे आ गया लड़का, वीडियो देख कांप उठेगी रूह

आपके होश उस वक्त फाख्ता हो जाएंगे जब पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेन आती है और उस लड़के के ऊपर से भरभराते हुए गुजर जाती है. लड़का खामोशी से ट्रेन गुजरने तक ट्रैक पर ही लेटा रहता है और हाथ में फोन को पकड़े रहता है.

फेमस होने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते. रील पर लाइक और व्यूज पाने के लिए खुद की और दूसरों की जान से खेलना तो आजकल आम बात हो गई है. लेकिन कुछ लोग हैं जो कई बार ऐसी हरकतें कर जाते हैं जिसे देखकर लोगों का कलेजा मुंह तक आ जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को तब चौंका दिया, जब एक 22 से 25 साल के लड़के ने रील बनाने के लिए ऐसा जानलेवा कदम उठाया कि कोई इसे कॉपी करना तो दूर इसके बारे में सपने में भी नहीं सोचेगा. इस तरह का स्टंट सामने आने के बाद अब लोग इस लड़के पर लीगल एक्शन का सुझाव दे रहे हैं.

रील बनाने रेलवे ट्रेक पर लेटा लड़का, ऊपर से निकल गई पूरी ट्रेन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपके हाथ-पैर सुन्न हो सकते हैं और यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है. वीडियो में एक लड़का जिसकी उम्र करीब 25 साल है, रेलवे ट्रैक के पास खड़ा है. जिसके बाद वो अचानक रेलवे ट्रैक पर फोन को हाथ में पकड़ बीचोंबीच लेट जाता है. यहां तक आपको शायद सबकुछ ठीक लगे, लेकिन वीडियो देखकर आपके होश उस वक्त फाख्ता हो जाएंगे जब पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेन आती है और उस लड़के के ऊपर से भरभराते हुए गुजर जाती है. लड़का खामोशी से ट्रेन गुजरने तक ट्रैक पर ही लेटा रहता है और हाथ में फोन को पकड़े रहता है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव का बताया जा रहा वीडियो

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ लोगों के बीच सनसनी फैल गई. वीडियो उत्तर प्रदेश के उन्नाव का बताया जा रहा है. इस तरह से जान को जोखिम में डालकर वीडियो बनाते हुए इस लड़के को देख यूजर्स में बेइंतहा गुस्सा है तो वहीं कुछ लोग इसे जिगरे वाला काम बताते हुए यूपी के लोगों की तारीफ के पुल बांध रहे हैं. हालांकि, इस तरह के स्टंट किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है.

यह भी पढ़ें: ये टेक्नोलॉजी बाहर नहीं जानी चाहिए...वाशिंग मशीन में आलू छीलने का वीडियो वायरल यूजर्स, बोले- 'मसाला भी डाल देती'

यूजर्स ने की सख्त सजा की मांग

वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसी औलाद से तो बेऔलाद बेहतर हैं. एक और यूजर ने लिखा...इसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ऐसा इलाज किया जाए कि ट्रेन देखकर ही हाथ पैर कांपने लगे इसके.

यह भी पढ़ें: अरे भाई रुक जा...दुल्हन को विदा कर घर ला रहा था दूल्हा, कार में ही हो गया शुरू; वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget