एक्सप्लोरर

महिला का पर्स चुराकर भाग रहा था शख्स, तभी बंद हो गए बस के दरवाजे, डंडों से हुई खूब पिटाई- Video Viral

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर बस में वारदात को अंजाम देने के लिए चढ़ा था. जबकि उसका साथी यानी दूसरा चोर नीचे दरवाजे को बंद होने से रोकने के लिए खड़ा था.

Viral Video: क्या आपने कभी चोर को अपने ही प्लान में फंसते हुए देखा है? नहीं? तो आज हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने वाले हैं, जिसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी. वैसे तो चोरी से जुड़े कई वीडियो आपने सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होते हुए देखे होंगे. लेकिन सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर चोरी का जो वीडियो इन दिनों देखने को मिल रहा है, उसे देखकर आपका ठहाके लगाने का मन करेगा. 

दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक शख्स महिला का पर्स छीनने के इरादे से बस में चढ़ा था. बस में चढ़ते ही शख्स ने महिला का पर्स छीनना शुरू कर दिया. हालांकि पहली बार में वो पर्स को छीन नहीं पाया और उसने ऐसे रिएक्ट किया जैसे उसका हाथ गलती से पर्स पर लग गया हो. लेकिन पहली कोशिश करने के तुरंत बाद उसने दोबारा पर्स छीनने की कोशिश की. दूसरी बार भी वो पर्स चुराने में असफल साबित हुआ, जिसके बाद वो भागने की कोशिश करने लगा. जैसे ही शख्स ने भागने के लिए बस के दरवाजे की तरफ कदम बढ़ाए, ड्राइवर ने दरवाजा लॉक कर दिया.

पर्स लेकर भागने की फिराक में था चोर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर बस में वारदात को अंजाम देने के लिए चढ़ा था. जबकि उसका साथी यानी दूसरा चोर नीचे दरवाजे को बंद होने से रोकने के लिए खड़ा था. पर्स छीनने की कोशिश कर रहा चोर भागने ही वाला था कि तुरंत गेट बंद हो गए. उसके साथी ने गेट को बंद होने से रोकने के लिए काफी जद्दोजहद की, लेकिन वो ऐसा कर नहीं सका. क्योंकि बस चल चुकी थी.

ड्राइवर ने डंडे से की धुनाई

बस का दरवाजा बंद होने के बाद चोर ड्राइवर से दरवाजा खोलने के लिए कहने लगा. हालांकि ड्राइवर ने उसकी एक न सुनी और डंडा उठाकर ड्राइविंग करते-करते मारने लगा. ड्राइवर से एक के बाद एक कई डंडे खाने के बाद चोर भी रोने लगा. कुछ दूर तक चलने के बाद ड्राइवर ने बस रोक दी और चोर को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस ने बस में चढ़कर उस महिला का बयान लिया, जिसका पर्स चुराने की कोशिश चोर ने की थी.

ये भी पढ़ें: ट्रेन में कुछ भी खरीदकर खाने से पहले जरा देख लें ये Video, 'घिन' से भर जाएगा मन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

French Woman Viral Video : 81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल
81 साल की महिला ने 24 साल के बॉयफ्रेंड को सबके सामने किया किस- वीडियो वायरल
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Video: दादी ने पहली बार इस्तेमाल किया एक्सेस कार्ड, प्यार भरे वीडियो ने जीता दिल
दादी ने पहली बार इस्तेमाल किया एक्सेस कार्ड, प्यार भरे वीडियो ने जीता दिल
Video: छोटे कमरे में कैद, 2 साल से माता-पिता से दूरी... इंजीनियर का दुख हो रहा वायरल
छोटे कमरे में कैद, 2 साल से माता-पिता से दूरी... इंजीनियर का दुख हो रहा वायरल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
तरुण तेजपाल किस केस में दोषी करार? कौन-कौन से आरोप
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget