एक्सप्लोरर

बंदर भी सोच रहा होगा कि कहां फंस गया, वीडियो देख यूजर्स बोले- आखिरकार मिल ही गया मोगली

वीडियो में साफ दिखता है कि शख्स सड़क पर खड़ा है, सामने बंदर बैठा है और दोनों के बीच एक अजीब-सा मुकाबला चल रहा है. शख्स अपने हाथ-पांव हिला-हिलाकर, झुककर, कूदकर बंदर की नकल कर रहा है.

Trending video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. वीडियो में एक शख्स मोगली और बंदर की तरह एक असली बंदर के सामने उछल-कूद करता नजर आता है. हरकतें ऐसी मानो ‘जंगल बुक’ की शूटिंग बीच सड़क पर हो रही हो. ये मंजर मेगा हाईवे के बीच का है, जहां ये आदमी पूरे जोश से बंदर के सामने कूद-फांद कर रहा है, लेकिन बेचारा असली बंदर उलझन में है कि ये इंसान है या उसका कोई खोया हुआ जंगल का रिश्तेदार. वीडियो को देखकर आपको भी हैरानी होने लगेगी.

मोगली की तरह हरकतें करने लगा शख्स, बंदर को किया परेशान

वीडियो में साफ दिखता है कि शख्स सड़क पर खड़ा है, सामने बंदर बैठा है और दोनों के बीच एक अजीब-सा मुकाबला चल रहा है. शख्स अपने हाथ-पांव हिला-हिलाकर, झुककर, कूदकर बंदर की नकल कर रहा है. कभी दोनों हाथ ऊपर उठाकर मस्ती करता है, तो कभी चारों हाथ-पांव से जमीन पर टिककर ‘फुल मंकी मोड’ ऑन कर देता है. बंदर का रिएक्शन भी देखने लायक है वो कभी ध्यान से देखता है, कभी इधर-उधर नजरें घुमाता है, जैसे सोच रहा हो, “ये कौन सा प्राणी है जिसने मेरा पेटेंट चुरा लिया.” बीच-बीच में बंदर पीछे हटने की कोशिश करता है, लेकिन मोगली मोड में ये इंसान फिर आगे बढ़कर उसे चुनौती देता है. शख्स भी मोगली बनकर कभी जमीन पर लेट जाता है तो कभी बंदर को चौंकाने के लिए उसकी ओर झपट्टा मारने की कोशिश करता है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, मोगली मिल गया

वीडियो को Sumit Sharma नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...आखिकार मोगली मिल ही गया. एक और यूजर ने लिखा....भाई बेरोजगारी बहुत बुरी चीज है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई काम धंधे कर ले, अगर काट लेगा तो लेने के देने पड़ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी... आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget