एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन में शख्स ने लगाई 'गोल गप्पे' की दुकान, दोना लेकर खड़े नजर आए लोग, देखें Video

सभी उम्र के लोगों को जो स्ट्रीट फूड सबसे ज्यादा पसंद आता है, वो पानीपुरी है. पानीपुरी की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इसे सेहत के चिंता किए बगैर खाता है.

भारत के लोग स्ट्रीट फूड के बहुत बड़े दीवाने हैं. हेल्दी से हेल्दी खाने का मन बनाने वाले लोगों का रेजोल्यूशन भी कई बार स्ट्रीट फूड की वजह से टूट जाता है. क्योंकि खाने में ये बहुत ज्यादा टेस्टी होते हैं. वैसे तो हर किसी का अपना अलग पसंदीदा स्ट्रीट फूड होता है. हालांकि सभी उम्र के लोगों को जो स्ट्रीट फूड सबसे ज्यादा पसंद आता है, वो पानीपुरी है यानी गोल गप्पे. गोल गप्पे की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इसे सेहत के चिंता किए बगैर बेफिक्र होकर खाता है. गोल गप्पों की याद लोगों को तब सबसे ज्यादा आती है, जब वो कहीं ट्रैवल कर रहे होते हैं. एक वेंडर ने लोगों की इस तकलीफ को समझा और चलती ट्रेन में ही पानीपुरी की दुकान लगा दी.

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन में गोल गप्पे बेचता हुआ नजर आ रहा है. उसके पास वो सभी चीजें हैं, जो गोल गप्पे के साथ खिलाई जाती है. चटपटा पानी भी है, मीठी चटनी भी, चना भी है और पापड़ी भी. ट्रेन में सफर कर रहे लोग पानीपुरी वाले को देखकर दंग रह गए. कई लोगों ने तो इसकी वीडियो भी बना ली है. जबकि कुछ लोग दोना लिए खड़े पानीपुरी खाते भी नजर आए. 

ट्रेन में लोगों ने खाए गोल गप्पे 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन कितनी तेज रफ्तार में भाग रही है. लेकिन शख्स बेफिक्र होकर लोगों को पानीपुरी खिला रहा है. यह वीडियो कहां का है, इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि लोग इस शख्स के  बिजनेस माइंड की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे एक इनोवेशन बता रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'कोई भी भारतीयों को बीट नहीं कर सकता.' जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'ये काम मुंबई लोकल में नहीं हो सकता.' एक ओर जहां कुछ यूजर्स ने वेंडर की जमकर तारीफ की, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे गलत बताया. 

महाभारत काल से जुड़ाव!

बता दें कि गोल गप्पे को फुचका, पुचका, गुपचुप, पानी के बताशे और पानीपुरी भी कहा जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस स्ट्रीट फूड का जुड़ाव महाभारत काल से है. हालांकि गोल गप्पे की उत्पत्ति कैसे हुई, इस बारे में लोगों की अलग-अलग राय हैं. पानीपुरी को बनाने के लिए गेहूं के आटे, सूजी और मैदे का इस्तेमाल किया जाता है. इसका स्वाद पुदीना, इमली, आलू, प्याज, धनिया पत्ती और छोला डालकर बढ़ाया जाता है. 

ये भी पढ़ें: Monsoon: मानसून में इन सब्जियों को खाने की ना करें गलती, वरना बिगड़ी जाएगी सेहत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget