एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर शख्स को लड़की के गाने की तारीफ करना पड़ा महंगा, लोग बोले- 'बीवी मार-मार के मोर बना देगी'

एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक लड़की की गायकी की तारीफ कर दी. उस शख्स की बीवी का दिल इस बात से दुख गया. फिर उसने जो रिप्लाई दिया उससे देखते ही देखते यह मामला वायरल हो गया. जानिए पूरी खबर.

साल 1981 में एक मूवी आई थी जिसका नाम था कुदरत. उसमें किशोर कुमार का एक गीत था. गीत का नाम था 'हमें तुमसे प्यार कितना' गीत में कुछ लाइन्स यूं थी. 'तुम्हें कोई और देखें तो जलता है दिल बड़ी मुश्किलों से फिर संभलता है दिल'.  कुल मिलाकर इस गीत की इन लाइन्स का सार समझाएं तो बात यह है कि प्रेमी कह रहा है तुम पर मेरा हक है और कोई जब देखा है तो मेरा दिल दुखता है. प्रेम में होता ही ऐसा है. ऐसा ही कुछ हुआ है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शख्स के साथ. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक लड़की की गायकी की तारीफ कर दी. शख्स की बीवी का दिल इससे दुख गया. उसने जो रिप्लाई दिया उससे देखते ही देखते यह मामला वायरल हो गया.

सिंगिंग की तारीफ करना महंगा पड़ा 

सोशल मीडिया पर आप अक्सर देखते हैं किसी को कोई चीज पसंद आ जाती है. तो इंसान उसमें दो-चार शब्द लिखकर उस चीज को शेयर कर देता है. ऐसा ही कुछ किया पैशे से पत्रकार राजेश साहू ने उन्हें एक लड़की की गायकी बहुत पसंद आई. तो उन्होंने इसकी तारीफ कर दी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से, उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'ये कौन हैं. इनके और गाने सुनने हैं. इनकी आवाज़ से प्यार हो गया.' इसके साथ ही पत्रकार महोदय ने हार्ट इमोजी भी लगा दिया. अब सोशल मीडिया पर कही गई बात कहां किसी छुप सकती है. राजेश साहू की पत्नी शिवानी साहू ने भी इस पोस्ट को देखा और कमेंट करते हुए लिखा - 'अच्छा! घर आइए प्यार करवाते हैं.'

बाद में देने लगे सफाई

जब इस पोस्ट पर राजेश साहू की पत्नी शिवानी साहू ने अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके बाद लोगों की भी इस पर खूब प्रतिक्रियाएं आने लगी. कई लोग उनकी मौज लेने लगे. कई लोग पत्नी के सपोर्ट में खड़े हो गए. हालांकि मामला थोड़ा मजाकिया था. लेकिन इसके बाद राजेश साहू ने भी मामला शांत करने के लिए पत्नी का रिप्लाई का जवाब दिया और लिखा - 'अरे नहीं नहीं। प्यार तो आपसे ही है. इनकी आवाज़ अच्छी है इसलिए कहा.' लेकिन पत्नी आसानी से कहां मानने वाली थी. उन्होंने भी रिप्लाई देते हुए लिखा ' कोई सफाई नहीं चलेगी.'

लोगों ने भी खूब मजे लिए

राजेश साहू और उनकी पत्नी शिवानी साहू के बीच इस चुलबुली नोंकझोंक के बीच सोशल मीडिया की जनता कहां पीछे रहने वाली थी. लोगों ने भी इस पोस्ट पर खूब मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'कोशिश करना भाई आवाज से ही प्यार रहे.' एक और यूजर ने कमेंट किया 'भाई बीवी मार मार के मोर बना देगी, दोबारा ऐसी भाषा से बच के रहना.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया 'कुछ प्यार भाभी के लिए बचा कर रखिए वरना घर में भी मीठे-मीठे संगीत सुनने को मिलेंगे.'

यह भी पढ़ें: चांदी की झाडू से साफ होगा श्रीराम का दरबार, अयोध्या में भक्तों ने दी अनोखी भेंट, देखें वीडियो

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget