एक्सप्लोरर

चांदी की झाडू से साफ होगा श्रीराम का दरबार, अयोध्या में भक्तों ने दी अनोखी भेंट, देखें वीडियो

Silver Broom: अयोध्या में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भक्त प्रभु श्री राम के लिए तरह-तरह की भेंट भी ला रहे हैं. कुछ भक्तों ने मिलकर भगवान श्री राम को चांदी की झाड़ू भेंट की है.

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ. जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की और भी कई बड़ी दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से ही अयोध्या में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. भक्त प्रभु श्री राम के लिए तरह-तरह की भेंट भी ला रहे हैं. कुछ भक्तों ने मिलकर भगवान श्री राम को चांदी की झाड़ू भेंट की है. सोशल मीडिया पर जो खूब वायरल हो रही है.

भगवान श्री राम को चांदी की झाड़ू भेंट की गई

अयोध्या के राम मंदिर से वायरल हो रही इस वीडियो में कुछ भक्त भगवान श्री राम को चांदी की झाड़ू भेंट कर रहे हैं.  अखिल भारतीय मांग समाज के सदस्यों ने भगवान राम को 1.75 किलोग्राम की चांदी की झाडू भेंट की है. दिखने में यह झाड़ू बेहद सुंदर और आकर्षक लग रही है. झाड़ू के ऊपर माता लक्ष्मी की मूर्ति बनाई गई है. भक्तों ने बताया कि झाड़ू को बनाने के लिए उन्हें 11 दिन का समय लगा. इस झाड़ू में चांदी की 108 छड़े हैं. इसे बड़े ही बेहतरीन तरीके से डिजाइन किया गया है. अखिल भारतीय मांग समाज के सदस्यों का कहना है कि गर्भ ग्रह को इसी झाड़ू से साफ किया जाए. 

 

लोगों कर रहे हैं कमेंट

भगवान श्री राम के लिए भेंट स्वरूप चांदी की झाड़ू देखने के बाद लोगों के भी तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ' पहली बार चांदी की झाड़ू देख रहा हूं जय श्री राम.' तो वहीं एक यूजर ने भक्तों की भेंट को शास्त्रों के अनुसार गलत ठहरा दिया, उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा 'क्या आगम शास्त्र के अनुसार इसकी अनुमति है? हम चांदी का उपयोग झाड़ू के रूप में नहीं करते हैं. उन्हें किसने ऐसा करने को कहा?' तो वही एक और यूजर ने इसे इस्तेमाल न करने के लिए कहा 'फिर इसपर देवी जी की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए थी. लगा दी है इसलिए कृपया काम में नहीं ले.'

यह भी पढ़ें: Video: पहले लड़की को बंदूक दिखाकर डराया, फिर कर दिया प्रपोज़, प्यार के इजहार का तरीका देख दंग रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग
7 समंदर पार से बहन को देने पहुंची बर्थडे सरप्राइज, वीडियो देख रो पड़े लोग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget