एक्सप्लोरर

Viral Video: जुगाड़ से बताया जल ही जीवन, वीडियो देख यूजर्स बोले- भाई तू तो 2050 में जी रहा

Jugad Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मकान मालिक ने घर के बाहर ऊपरी फ्लोर पर लगे विंडो एसी को नीचे फ्लोर पर लगे कूलर से कनेक्ट किया हुआ है.

Trending Video: जुगाड़ का जमाना है, महंगाई इतनी हो गई है कि जब इंसान कोई चीज अफोर्ड नहीं कर पाता तो उसमें जुगाड़ लगाकर ही काम चला लेता है. कहते हैं कि उम्मीद पर दुनिया कायम है, लेकिन आज के समय में दुनिया जुगाड़ पर कायम है. सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो जुगाड़ वाले भरे पड़े हैं, जिनमें लोग ऐसे ऐसे अपना दिमाग इस्तेमाल करते हैं कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक मकान मालिक ने ऊपर वाले फ्लोर पर लगे एसी का पाइप नीचे फ्लोर पर लगे कूलर में डाला हुआ है, जिससे एसी से निकलने वाला पानी वेस्ट न हो. आइए आपको बताते हैं कि क्या कुछ है वीडियो में.

जुगाड़ देख लोगों ने कहा- यह तो 2050 में जी रहा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक मकान मालिक ने घर के बाहर ऊपरी फ्लोर पर लगे विंडो एसी को नीचे फ्लोर पर लगे कूलर से कनेक्ट किया हुआ है. मजे की बात ये है कि शख्स ने एसी को कूलर से एक पाइप के जरिए कनेक्ट किया हुआ है, जिससे एसी से निकलने वाला पानी वेस्ट होने के बजाए कूलर में चला जाए. यह वीडियो बनाते हुए शख्स मकान मालिक की तारीफ कर रहा है और कह रहा है कि भाई के दिमाग की दाद देनी पड़ेगी जिसने इतना गजब का जुगाड़ लगाया हुआ है. हैरान कर देने वाले इस जुगाड़ वाले वीडियो को अब यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं.

वीडियो को laughtercolours नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं 28 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में कई यूजर्स वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...यह एक वाटर कंजरवेशन तकनीक है जो हर किसी को सीखनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...भारत बिगिनर्स के लिए नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...यह तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Video: महिला ने मौत को दिया चकमा...दुकान में घुसी बेकाबू बस का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
यहां का दामाद है रावण, इस गांव के लोग नहीं जलाते दशानन का पुतला
स्टेज पर हसीना ने किया ऐसा किलर डांस, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए लोग
स्टेज पर हसीना ने किया ऐसा किलर डांस, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए लोग
'आ बैल मुझे मार!' चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड
'आ बैल मुझे मार!' चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने बनाया सियासी चक्रव्यूह
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget