एक्सप्लोरर

एक्सीडेंट के बाद बीच सड़क तड़पता रहा शख्स, लोगों ने किया नजरअंदाज, इंसानियत को शर्मसार करता Video आया सामने

Viral Video: एक दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक्सीडेंट के बाद सड़क पर तड़पते एक शख्स को दिखाया गया है, जबकि गाड़ियां लेकर अगल बगल से लोग निकलते जाते हैं.

Trending Accident Video: सोशल मीडिया पर वैसे तो एक्सीडेंट के कई हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन ये वीडियो देखकर इंसानियत भी शर्मसार हो जायेगी. सड़क दुर्घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स दुर्घटना का शिकार हो जाता है और कोई भी उसको देखने तक नहीं आता है. वायरल हो रही इस घटना का वीडियो महाराष्ट्र के औरंगाबाद का बताया जा रहा है.

इंसानियत को शर्मशार करने वाली ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में एक शख्स सड़क पार करते हुए देखा जा सकता है जो अगले ही पल दुर्घटना का शिकार हो जाता है, लेकिन इस दौरान उसे कोई भी बचाने के लिए आगे नहीं आता है. इतना ही नहीं इस शख्स को टक्कर मारने वाली गाड़ी भी बिना रुके आराम से वहां से निकल जाती है. इस दौरान सड़क पर जा रही अन्य गाड़ियों को भी दुर्घटना में घायल हुए शख्स के आसपास से निकलते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो देखिए:

कोई मदद के लिए नहीं आया आगे

ऐसा बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल शख्स काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन इस युवक को किसी से किसी तरह की मदद नहीं मिली, जिसकी वजह से उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया. चाय लेने गए इस युवक की हादसे में अचानक मौत हैरान करने वाली है, लेकिन अगर समय रहते लोग उसकी मदद करते तो शायद ये शख्स जिंदा होता. किसी ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी और  पास से गुजर रहे लोग बस तमाशा ही देखते रहे.

इंसानियत मर चुकी है..!

इस शख्स को जिसने टक्कर मारी थी, इस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की अभी तक कोई भी खबर नहीं है. खैर जो भी हो, लेकिन ये बात साफ हो गई कि आजकल के लोग कैसे हो गए हैं, जो किसी ने मदद की कोशिश भी नहीं करते हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर "IamSuVidha" नाम की आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करते समय कई हैशटैग के साथ एक कैप्शन भी दिया गया है, जिसमें लिखा है कि, "इंसान जिंदा हैं, इंसानियत मर चुकी है..." वीडियो देखने के बाद कैप्शन में लिखी गई ये बाद सही साबित होती प्रतीत होती है.

ये भी पढ़ें:

Video: देसी लड़के ने जुगाड़ से बनाई 6 सीटों वाली बाइक, महज 10 रुपये में चलती है 150 किलोमीटर..!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget