एक्सप्लोरर

ये टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल है...ईयर पॉड केस में भाई ने रख ली चैनी खैनी, देखें वीडियो

Viral Video: लोग सोचते हैं कि अब ये बंदा कानों में ईयरपॉड लगाएगा और गाने सुनेगा, वहीं से खैनी की महक उठती है! जी हां, आपने सही सुना. ईयरपॉड का बॉक्स अब खैनी की तिजोरी बन चुका है.

टेक्नोलॉजी ने इंसान की जिंदगी आसान बनाने का वादा किया था. लेकिन देसी दिमाग ने उसे भी मौज मस्ती और नशे की डब्बी बना डाला. सोशल मीडिया की गलियों में एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ सकते हैं और पेट पकड़कर हंसी भी आ सकती है. जिस डिब्बे को देखकर लोग सोचते हैं कि अब ये बंदा कानों में ईयरपॉड लगाएगा और गाने सुनेगा, वहीं से खैनी की महक उठती है! जी हां, आपने सही सुना. ईयरपॉड का बॉक्स अब खैनी की तिजोरी बन चुका है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

शख्स ने ईयर पॉड में भरी चैनी खैनी

वीडियो में एक शख्स बड़ी चालाकी और गर्व के साथ अपने ईयरपॉड केस को निकालता है, जिसे देखकर हर कोई यही समझता है कि अब तो कोई गाना बजेगा या फोन कॉल आएगी. लेकिन नहीं! जैसे ही वह बॉक्स खोलता है, अंदर से झलकती है वो चूरा चूरा खैनी. जिसे उसने बड़े करीने से अंदर छुपा रखा है. फिर वो आदमी बड़े इत्मीनान से उस खैनी को दो उंगलियों से उठाता है, रगड़ता है और फिर एक झटके में फांक जाता है और चेहरे पर ऐसा एक्सप्रेशन जैसे एप्पल म्यूजिक नहीं, खैनी का ultimate फील आया हो.

खूब वायरल हो रहा वीडियो

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत में जुगाड़ और नशे की दुनिया को मिलाने वाला टैलेंट खत्म नहीं हुआ है, बस रूप बदल रहा है. अब देखना ये है कि अगला कदम क्या होगा. शायद कोई चॉकलेट बॉक्स से बीड़ी निकालता दिखे या पावर बैंक में जर्दा छुपाए? जो भी हो, इंटरनेट पे ये इंडिया है भाई, यहां कुछ भी मुमकिन है. बहरहाल वीडियो वायरल है और लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @DJ_Mech1007 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई ये तो शक्तियों का गलत इस्तेमाल हो रहा है. एक और यूजर ने लिखा...ये सही था. मुझे तो दुसरी बार मे समझ आया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....तकनीक में पीछे नहीं है भारत के युवा.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget