एक्सप्लोरर

खून से सना झरना! बहती पानी की धार के साथ ऊंचाई से गिरा शख्स, चट्टानों से टकराया सिर और फिर...देखें वीडियो

शख्स गिरता भी ऐसे है जैसे कोई रबर की गेंद चट्टानों से टकराकर उछल रही हो. अगले ही पल जब वो नीचे गिरता है तो पूरा झरने का पानी खून से सन जाता है और वहां मौजूद लोग चीखने लगते हैं.

बरसात आई नहीं कि लोगों को झरनों की याद सताने लगती है. ठंडा पानी, बहती धारा और चट्टानों से गिरती धाराएं किसी रोमांच से कम नहीं लगतीं. इस मस्ती के बीच जब जरा सी लापरवाही हो जाए, तो वही झरना खून का दरिया बन जाता है. सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक झरने के ऊपर से नहाते-नहाते अचानक नीचे गिर जाता है. गिरता भी ऐसे है जैसे कोई रबर की गेंद चट्टानों से टकराकर उछल रही हो. अगले ही पल जब वो नीचे गिरता है तो पूरा झरने का पानी खून से सन जाता है और वहां मौजूद लोग चीखने लगते हैं.

नहाते हुए झरने से नीचे गिरा शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि झरने के ऊपरी हिस्से में कुछ लोग नहा रहे हैं. इन्हीं में से एक युवक ऊपर खड़ा होकर बहते पानी के बीच मस्ती कर रहा होता है. तभी उसका संतुलन बिगड़ता है और वह सीधे नीचे की ओर गिरने लगता है. गिरते वक्त उसका शरीर कई बार चट्टानों से टकराता है और वो उछलता हुआ तेजी से नीचे पानी में गिरता है. हादसे के बाद झरने का पारदर्शी पानी तुरंत लाल हो जाता है, जैसे किसी ने खून घोल दिया हो. नीचे नहा रहे लोग अचानक घबरा जाते हैं और किसी तरह उस घायल युवक को पकड़कर किनारे लाने की कोशिश करते हैं. दूसरे फ्रेम में देखा जा सकता है कि युवक को बेहद गंभीर हालत में पानी से बाहर लाया जाता है. उसका शरीर सुन्न है, सिर और चेहरे से खून बह रहा है. मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है और लोग मदद के लिए चिल्लाते नजर आते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🦋Shumꫝilꫝ.شمائلہ) ꨄ︎🧿 (@shumaila__khan786)

वीडियो देख सहम गए लोग

वीडियो में यह नहीं बताया गया कि हादसा किस जगह का है, लेकिन इंटरनेट पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है. कुछ लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे खतरनाक झरनों में लोगों को जाने की अनुमति क्यों दी जाती है. वहीं कुछ लोग इस वीडियो को दूसरों के लिए चेतावनी की तरह देख रहे हैं कि 'खूबसूरत दिखने वाली जगहों पर भी जानलेवा खतरे छिपे हो सकते हैं'. फिलहाल युवक की हालत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक था.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

यूजर्स ने दे डाली नसीहत

वीडियो को shumaila__khan786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....खूबसूरत चीजें आपको अपनी तरफ खींचती है, लेकिन सावधानी जरूरी है. एक और यूजर ने लिखा...पानी से मजाक करने वाले इस दुनिया में नहीं रहे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दुनिया से मन भर गया है तो पानी से मजाक करना शुरू कर दो.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget