एक्सप्लोरर

शख्स ने हाईवे पर दौड़ाई एक्सीडेंटल कार, यूजर्स बोले- 'कहां से लाया ये जनाजा'; वीडियो वायरल

Viral Video: पूरा ढांचा मुड़ चुका है, छत टेढ़ी और दरवाजे दबे हुए हैं. लेकिन फिर भी वो शख्स इसे ऐसे दौड़ा रहा है जैसे उसने कोई स्पोर्ट्स कार कस्टमाइज करवाई हो.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की आंखें चौंधिया दी हैं और दिमाग हिला कर रख दिया है. हाईवे पर सरपट दौड़ती एक काले रंग की स्विफ्ट कार, लेकिन उसका हाल देखकर ऐसा लगता है जैसे वो अभी-अभी किसी कब्रगाह से निकलकर आई हो. कार की ड्राइवर साइड पूरी तरह चकनाचूर है. को-ड्राइवर साइड भी अंदर की ओर धंसी हुई है. पूरा ढांचा मुड़ चुका है, छत टेढ़ी और दरवाजे दबे हुए हैं. फिर भी वो शख्स इसे ऐसे दौड़ा रहा है जैसे उसने कोई स्पोर्ट्स कार कस्टमाइज करवाई हो.

एक्सीडेंटल कार को हाईवे पर दौड़ाता दिखा शख्स

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार एक्सीडेंट का शिकार हो चुकी है. बोनट टूटा हुआ है, बंपर लटक रहा है और पूरा साइड पिचक चुका है. कई जगह से अंदर का ढांचा बाहर झांक रहा है, टायर घिसे हुए हैं. इसके बावजूद ड्राइवर गाड़ी को ऐसे चला रहा है जैसे वो किसी रेस में शामिल हो. न किसी डर की झलक, न किसी रुकावट का ख्याल. हाइवे पर अन्य गाड़ियां उसे देख रुक जा रही हैं, लेकिन वह अपनी ‘मशीन’ को एक मिशन पर निकली हुई योद्धा की तरह संभाले हुए है. हाईवे पर चल रहे एक कार चालक ने इस अनोखी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है.

स्टंट हो सकता है जानलेवा

अब सवाल उठता है कि क्या सिर्फ ‘चल रही है’ का मतलब है कि उसे चलाना भी चाहिए? क्या ऐसे स्टंट को वायरल करके मजाक बनाया जाना चाहिए या इस पर सख्त नियम और जागरूकता होनी चाहिए? एक बात तो तय है कि सोशल मीडिया पर वायरल होना जितना आसान है, उतना ही खतरनाक भी बनता जा रहा है. लोग रील के लिए आए दिन अपने जीवन को मुश्किल में डालते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

यूजर्स ने जताई चिंता

वीडियो को @thakurbjpdelhi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लोग खतरनाक नहीं हैं, लोग बेलगाम हैं. दिलों से कानून का डर जा चुका है. एक और यूजर ने लिखा...कार्रवाई होनी चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बड़े खतरनाक और लापरवाह लोग हैं भाई. कई यूजर्स ने इस कार के लिए कहा कि ये तो जनाजा है भाई, कहां से ले आया.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Cute Kid Viral Video : मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
मां की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा 3 साल का मासूम, फिर जो हुआ
Monkey Viral Video: क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब
क्या हुआ जब बच्चों के खेलने वाली फिसलपट्टी पर बंदर आ गया? चौंक गए सब

वीडियोज

Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget