एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर को सैल्यूट करने के लिए शख्स ने थार पर लगा दी कर्नल सोफिया कुरैशी की फोटो, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने बड़े ही अनोखे तरीके से अपने देशप्रेम को लोगों के सामने रखा. जहां उसने अपनी थार कार को ही ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजा दिया.

Trending Video: देशभक्ति दिखाने के लोगों के अलग अलग तरीके होते हैं. हाल ही में 2 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए थे. इसी कड़ी में देश के लोगों की देशभक्ति उमड़ उमड़ कर बाहर निकल रही है और लोग इसे अलग अलग तरीके से दिखा रहे हैं.

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने बड़े ही अनोखे तरीके से अपने देशप्रेम को लोगों के सामने रखा. जहां उसने अपनी थार कार को ही ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजा दिया. अब यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

शख्स ने पूरी कार को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजाया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स ने अपनी कार की विंड स्क्रीन पर बड़े बड़े अक्षरों में ऑपरेशन सिंदूर लिखवाया है. इसके अलावा दरवाजों पर कर्नल सोफिया की तस्वीर लगवाई हुई है वहीं दूसरे दरवाजे पर कर्नल व्योमिका सिंह की तस्वीर लगवाई है. इस तरह से शख्स ने पूरी कार को सेना के ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजा डाला है. जिसे देखने के बाद आपके दिल से भी जय हिंद निकलने वाला है. लेकिन यूजर्स ने शख्स को कानून का हवाला देते हुए फटकार भी लगाई है. गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में दो महिला कर्नल रहीं, जिनमें एक कर्नल सोफिया थीं तो दूसरी कर्नल व्योमिका सिंह थीं. इन दोनों ने ही पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी.

अलग-अलग तरीके से सेना का हौसला बढ़ा रहे लोग

अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीजफायर का ऐलान हो चुका है और दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ है, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया और सीजफायर के 4 घंटे बाद ही सीमा पर उसने इसका उल्लंघन कर दिया. हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है और लोग भारतीय सेना को अपने अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं और हौसला अफजाई कर रहे हैं. जिसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी आएगा तो लात मारूंगा...जंग के आसार के बीच अफगानी लड़कों की बात सुन पाकिस्तान को लग जाएगी मिर्ची; देखें वीडियो 

लेकिन यूजर्स ने लगा दी फटकार

वीडियो को @TigerRajaSinggh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पहले तो इस शख्स पर ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. देशभक्ति का मतलब ये नहीं कि आप कानून को अपने हाथ में लेंगे. एक और यूजर ने लिखा...आर्मी और एयरफॉर्स के जवानों की तस्वीरें आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दिखावा करने वालों को बॉर्डर पर भेजो, देश को क्यों सर्टिफिकेट दिखाते फिर रहे हो देशभक्ति का?

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का ये वीडियो देख दहल जाएगा दुश्मन, हर तरफ बरस रही है सिर्फ आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India Viral Video: 300 फीट तक नीचे झूली थी फ्लाइट! वीडियो देख कांप उठेगी रूह
300 फीट तक नीचे झूली थी फ्लाइट! वीडियो देख कांप उठेगी रूह
Viral Video: हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
हसीना के हाथ में हुस्न, सोशल मीडिया पर छिड़ी खूबसूरत बहस- देखें वीडियो
Viral Video: ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
ट्रेन ने गाय को मारी टक्कर, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उस कर दिया हैरान
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ देख नहीं रुकेगी हंसी
बच्ची को डराने के लिए किया फेक अल्ट्रासाउंड, मां का जुगाड़ वायरल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget