एक्सप्लोरर

'मधुमक्खियों का देवता...' मधुमक्खी के छत्ते को हाथ से तोड़कर शर्ट में डालने लगा शख्स, वीडियो वायरल

चेहरे पर गजब का सुकून और आंखों में एक अजीब सा आत्मविश्वास लिए वो सीधा छत्ते के पास पहुंचता है, और फिर जो होता है, वो आम इंसानों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है.

Trending Video: सोचिए... आप घने जंगल में हैं. सामने पेड़ की ऊंचाई पर मधुमक्खियों का एक विशाल छत्ता लटक रहा है. हजारों की तादाद में गुस्साई मधुमक्खियां अपनी बस्ती की पहरेदारी कर रही हैं. कोई भी बाहरी तत्व अगर एक कदम भी पास बढ़ाए, तो वो उसे अपनी जान का दुश्मन बना लेती हैं. लेकिन ठीक ऐसे ही माहौल में, एक इंसान आता है,  जिसने हाथ में मामूली दस्तानों के अलावा कुछ भी नहीं पहना है. ना चेहरे पर मास्क, ना शरीर पर कोई सुरक्षा. बस सादा कपड़े पहने, चेहरे पर गजब का सुकून और आंखों में एक अजीब सा आत्मविश्वास लिए वो सीधा छत्ते के पास पहुंचता है, और फिर जो होता है, वो आम इंसानों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसे देखने के बाद आप भी कांप उठेंगे.

बगैर सुरक्षा और मास्क के मधुमक्खी के छत्ते को उखाड़ लाया शख्स

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स मधुमक्खियों के विशाल छत्ते तक ऐसे पहुंचता है जैसे वो उसका खुद का कोई बगीचा हो. फिर वह निडर होकर अपने हाथों से मधुमक्खियों को हटाता है, बिल्कुल वैसा ही जैसे कोई अपने कंधे पर बैठे पालतू कबूतर को सहला रहा हो. कोई भगदड़ नहीं, कोई चीख-पुकार नहीं, कोई अफरा-तफरी नहीं. बल्कि सैकड़ों मधुमक्खियां उसके चेहरे, गर्दन, हाथ और यहां तक कि टीशर्ट के अंदर रेंगती हैं. लेकिन वह न तो घबराता है, न ही पीछे हटता है. वह मधुमक्खियों को अपनी मुट्ठी में भरता है और एक-एक करके उन्हें अपनी टीशर्ट के अंदर डालता चला जाता है. मानो यह कोई शहद की तिजोरी हो और वो उसके पहरेदारों को एक एक करके हटा रहा हो.

इंसान है या मधुमक्खियों का देवता!

इसके बाद वह व्यक्ति पेड़ से पूरा छत्ता तोड़ता है, उसे हाथ में लेता है और नीचे उतर जाता है. चेहरे पर जरा भी दर्द का भाव नहीं, शरीर पर एक भी डंक का निशान नहीं. और सबसे चौंकाने वाली बात ये कि पूरे समय में कोई एक भी मधुमक्खी उसे डंक नहीं मारती. यह नजारा देखने वाले हैरान हैं, डरे हुए हैं और सवालों से भरे हुए हैं कि क्या ये इंसान है या कोई मधुमक्खियों का देवता?वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग इसे "Bee Whisperer" यानी "मधुमक्खियों से बात करने वाला" कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कपल ने की ये गंदी हरकत, कैमरे में कैद हुआ सरेआम लिपलॉक का वीडियो

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को @TansuYegen नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई तू इंसान नहीं है. एक और यूजर ने लिखा....ये तो मधुमक्खियों का देवता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इसे देखकर मेरे पसीने छूट गए हैं.

यह भी पढ़ें: भाई खिड़की खोल लेते...एयर इंडिया की फ्लाइट में खराब हुआ एसी तो ऐसे-ऐसे कमेंट करने लगे यूजर्स, वीडियो देख आ जाएगा पसीना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

Embed widget