एक्सप्लोरर

मौत से खेल रहा था...रसेल वाइपर को अजगर समझ दुलार रहा था शख्स, तभी अचानक हो गया हमला, देखें वीडियो

सब देखकर यही लगता है कि भाई साहब या तो निडर हैं या फिर नादान. वीडियो में आगे जो होता है उसे देखकर आपकी आत्मा सिहर उठेगी और आप अपनी जगह से खड़े होकर चीख पड़ेंगे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक तरफ अज्ञानता की हद दिखाता है और दूसरी तरफ जहरीले सांपों से खेलने की खौफनाक सजा भी. वीडियो में एक शख्स अपने हाथ में रसेल वाइपर जैसे जानलेवा सांप को ऐसे दुलारता दिख रहा है जैसे वो कोई टेडी बियर हो. कभी उसे सहलाता है, कभी उसकी गर्दन के पास अंगुली ले जाता है, तो कभी सीधे चेहरे के पास ले आता है. सब देखकर यही लगता है कि भाई साहब या तो निडर हैं या फिर नादान. वीडियो में आगे जो होता है उसे देखकर आपकी आत्मा सिहर उठेगी और आप अपनी जगह से खड़े होकर चीख पड़ेंगे.

रसेल वाइपर को प्यार कर रहा था शख्स, लेने के देने पड़ गए

रसेल वाइपर, जिसे सांपों की साइलेंट किलर ब्रिगेड कहा जाता है, वो प्यार-मोहब्बत का भूखा नहीं होता. जैसे ही शख्स ने उसे नर्मी से सहलाया, सांप ने बिना देर किए एक जोरदार झटका उसकी उंगली पर दे मारा. ऐसा डंक मारा कि देखने वालों की रूह कांप जाए. आदमी झट से सांप को जमीन पर फेंकता है, पर तब तक जहर अपना काम शुरू कर चुका होता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mɪᴄʜᴀᴇʟ Rᴀʜᴍᴀɴ Dᴇᴠ Sɪɴɢʜ (@wyld.filmaker)

वीडियो को देखने वाले यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि शख्स शायद इसे कोई छोटा पायथन समझ बैठा था जो आमतौर पर जहरीला नहीं होता. लेकिन अफसोस, जो हाथ में था वो रसेल वाइपर था. दक्षिण एशिया का सबसे खतरनाक सांप, जिसकी एक बाइट इंसान को लकवाग्रस्त कर सकती है और वक्त पर इलाज न मिले तो मौत भी हो सकती है.

पूरी तरह से सड़ी उंगली

वीडियो के आखिरी मरहले में शख्स की वो उंगली दिखाई गई है जिस पर बाइट किया गया था. उंगली पूरी तरह से सड़ चुकी है और उसमें हद से ज्यादा सूजन दिखाई पड़ रही है. हो सकता है वक्त पर इलाज मिलने से शख्स का जान बच गई हो, लेकिन उंगली का हश्र देखकर लग रहा है कि हमला ढंग से ही किया था.

यह भी पढ़ें: 'Dutta' की जगह लिख दिया 'Kutta', शख्स ने भौंक-भौंक कर अधिकारियों का जीना कर दिया हराम; देखें वीडियो

यूजर्स ने हड़काया

वीडियो को wyld.filmaker नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...सांप के पास दिमाग नहीं है, तुम्हारे पास तो है. एक और यूजर ने लिखा...भाई को लगा कि यह अजगर का बच्चा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..भाई एक जोड़ा और मंगवा लो.

यह भी पढ़ें: तीन दिन तक एक ही अंडरवियर...पत्नी ने अजीब कारण बताते हुए पति को लिखा डायवोर्स लेटर; अब हो रहा वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
Video: पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
पापा की गोद और तोतली ज़ुबान! नन्ही-सी बच्ची ने पापा के साथ गाया दिल डूबा गाना, भावुक हुए यूजर्स
Video: बंजी जंपिंग से भी खतरनाक यह नया खेल, बिना रस्सी छलांग लगाते लोगों को देख फूटा यूजर्स का गुस्सा
बंजी जंपिंग से भी खतरनाक यह नया खेल, बिना रस्सी छलांग लगाते लोगों को देख फूटा यूजर्स का गुस्सा
पाप धोने वाली गंगा-यमुना में कपड़ों का अंबार; चारधाम यात्रा के बीच सामने आया वीडियो, भड़के लोग
पाप धोने वाली गंगा-यमुना में कपड़ों का अंबार; चारधाम यात्रा के बीच सामने आया वीडियो, भड़के लोग

वीडियोज

Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
Live: मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! इजरायल ने ईरान पर दागी मिसाइलें, ट्रंप बोले - समझौता होकर रहेगा
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
UP में INDIA अलायंस को मैनेज कर लेंगे अखिलेश यादव? सपा के इस कदम से नाराज हो सकती है कांग्रेस!
ममता बनर्जी को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा बड़ा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
TMC को बंगाल के बाद दिल्ली में भी लगेगा झटका, राज्यसभा के ये दो सांसद दे सकते हैं इस्तीफा  
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
फीफा विश्व कप 2026 के पहले बड़ा हादसा! इंग्लैंड टीम के बेस कैंप के पास अंधाधुन फायरिंग, 9 लोग घायल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
Philippines Earthquake: ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
ताश के पत्तों की तरह ढह गईं इमारतें, दिल दहला देंगे फिलीपींस में भूकंप से तबाही के वीडियो
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
अब प्लास्टिक की बोतल और पुराने कपड़ों से बन रहीं गाड़ियां, कार कंपनियों ने क्यों लिया ये फैसला?
Embed widget