एक्सप्लोरर

माचिस की तीलियों का डिजाइन बनाकर उबाल दिया अंडा! वीडियो देख यूजर्स बोले- India not for Beginners

भाई साहब ने इस बार किचन नहीं, बल्कि आर्ट एंड क्राफ्ट का कॉम्बो बनाया और सोच लिया कि अंडे का स्वाद अब साइंस और क्रिएटिविटी की आग में पकेगा. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

जरा सोचिए जब लोग किचन में गैस चूल्हे से लेकर माइक्रोवेव तक की ताम-झाम में उलझे रहते हैं, उसी बीच एक जनाब ने ठान लिया कि अंडा उबालने की रेसिपी में नया इतिहास रचेंगे. जी हां, जिनके लिए "इनोवेशन" का मतलब है बासी तरीकों को तोड़ना, उनके हाथ में आ गई ढेर सारी माचिस की तीलियां और दिमाग में कौंध गया ऐसा ख्याल जिसे देखकर सोशल मीडिया वाले हक्के-बक्के रह गए. अब भाई साहब ने इस बार किचन नहीं, बल्कि आर्ट एंड क्राफ्ट का कॉम्बो बनाया और सोच लिया कि अंडे का स्वाद अब साइंस और क्रिएटिविटी की आग में पकेगा. वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे और कहेंगे Wow.

शख्स ने माचिस की तिलियों पर उबाला अंडा!

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने पहले तो सैकड़ों-हजारों माचिस की तीलियों से एक लंबा सा पुल बना डाला. पुल के आखिर में एक चौड़ा पिलर खड़ा किया गया और उसके ऊपर बड़ी नजाकत से एक कटोरी टिकाई गई. कटोरी में डाला गया ताजा-ताजा अंडा और फिर खेल शुरू हुआ. जनाब ने माचिस की तीलियों में आग लगाई और पूरा पुल सुलगने लगा. आग की लपटों में कटोरी हिलती-डुलती रही और सोशल मीडिया वाले हैरान-परेशान कि अब ये अंडा उबलेगा या जलकर राख हो जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nokingr (@nokingr)

अधूरा रह गया रोमांच?

मगर जैसे ही रोमांच अपने शिखर पर पहुंचा, वहीं वीडियो कट गया. नतीजा ये कि लोग कमेंट सेक्शन में भिड़ गए...कोई बोला "भाई वाह, मास्टरशेफ 2050", तो किसी ने ताना मारा "इतनी मेहनत में एक गैस सिलेंडर खरीद लेते". कुल मिलाकर ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर मसाले की तरह छिड़क गया है और लोग पूछ रहे हैं कि आखिर अंडा उबला या सपना अधूरा रह गया.

यह भी पढ़ें: Video: बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, बस ने गाड़ी को मारी टक्कर, सामने आया वीडियो

सिर पीटने लगे यूजर्स

वीडियो को nokingr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई इतनी मेहनत करने की जरूरत क्या थी पहले तो ये बता. एक और यूजर ने लिखा...भाई बेरोजगारी और खाली दिमाग लोगों से क्या क्या करवा रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....भाई अंडा उबला या नहीं?

यह भी पढ़ें: Video: बस पर चढ़ तेंदुए ने टूरिस्ट को मारा थप्पड़, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी, क्यूट वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
बाघ के बाड़े में कूदा शख्स, दरिंदे ने पंजों में जकड़ा और फेंक दिया
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
दूध वाले के पीछे पड़ गई गाय माता, सामने आया मजेदार वीडियो
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
ऐसे डिटेन हुआ सबसे छोटा प्रोटेस्टर, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget