एक्सप्लोरर

Mahogany Tree: यह पेड़ 12 साल में बना सकता है करोड़पति! कई गुणों से है भरपूर, मच्छरों को भी भगाता है दूर

Mahogany Benefits: महोगनी के पेड़ की लकड़ी भूरे रंग की होती है. इसकी लकड़ी और पत्तियां बाजार में बहुत महंगी बिकती हैं. इसकी वजह से इसे उगाने वाले मोटा मुनाफा कमा रहे हैं.

Mahogany Tree Can Make Crorepati in 12 Years: भारत कृषि प्रधान देश है, यह हम सब जानते हैं. बीच में एक समय ऐसा आया था जब लोग इससे अपना रुख मोड़ रहे थे लेकिन अब एक बार फिर लोगों का खेती की तरफ रुझान बढ़ रहा है, खासकर यूथ में. ऐसे कई उदाहरण आपने सुने होंगे, जिनमें यूथ ने लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर खेती का स्टार्टअप शुरू किया है. इसके तहत अब ऐसी फसलें, पेड़ और पौधों को उगाया जा रहा है जिनमें मोटा मुनाफा मिलता है. ऐसा ही एक कमाल का पेड़ है महोगनी, जिसमें काफी प्रॉफिट मिल रहा है. इस पेड़ में बहुत कुछ खास है और इसके बारे में सभी लोग नहीं जानते हैं. 

हजारों में है इस लकड़ी की कीमत

महोगनी के पेड़ की लकड़ी भूरे रंग की होती है. इसकी लकड़ी और पत्तियां बाजार में बहुत महंगी बिकती हैं. इसकी मांग भी बाजार में काफी है. इसकी वजह से इसे उगाने वाले मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. यह प्रॉफिट करोड़ों रुपये तक का है. जानकार बताते हैं कि यह पेड़ उपजाऊ मिट्टी और अच्छी जल निकासी वाली जगह पर तेजी से विकसित होता है. आमतौर पर महोगनी का एक पेड़ सही आकार में 12 साल में खड़ा होता है. 12 साल बाद इस पेड़ की लकड़ी यूज करने लायक होती है. बाजार में इसकी लकड़ी की कीमत एक हजार रुपये प्रति किलो तक कभी भी रहती है. वहीं, बात थोक की करें तो इस लकड़ी की कीमत 2,000 से 2,200 रुपये प्रति क्यूबिक फीट के बीच में रहती है. अगर इसे कोई सही मात्रा में लगाता है तो आसानी से 12 साल में करोड़पति बन सकता है.

ये है लकड़ी की खासियत

इस पेड़ की लकड़ी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह जल्दी खराब नहीं होती है. इसी वजह से इसकी मांग बाजार में अधिक है. इस लकड़ी से जहाज, गहने और प्लाईवुड जैसे महंगे सामान तैयार किए जाते हैं. आजकल घरों के लिए कई फर्नीचर भी इस पेड़ की लकड़ी से ही बनाए जाते हैं. पिछले कुछ साल में इस पेड़ को लगाने वालों की संख्या बढ़ी है.

मच्छरों से भी करता है मुकाबला

ऊपर हमने आपको इस पेड़ की लकड़ी के यूज के बारे में बताया. इन सबसे अलग इस पेड़ की एक और खासियत है और यह स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है. दरअसल, यह पेड़ मच्छरों को दूर भगाता है. महोगनी के पेड़ के आसपास मच्छर और कीड़े नहीं भटकते. इस पेड़ की पत्तियों और बीजों का यूज मच्छर भगाने और कीटनाशक बनाने के लिए भी किया जाता है. इसके अलावा इसकी पत्तियों और बीजों से बने तेल का यूज साबुन, पेंट, वार्निश और कई तरह की दवाइयां बनाने में भी होता है. 

ये भी पढ़ें

Iran Chess Player: हिजाब न पहने पर ईरान की महिला शतरंज खिलाड़ी को मिली धमकी, डर की वजह से...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकी महिला ने गाया होले होले हो जाएगा प्यार, आवाज का दीवाना हुए इंटरनेट
उज्बेकी महिला ने गाया होले होले हो जाएगा प्यार, आवाज का दीवाना हुए इंटरनेट
पुल से नीचे कूदी Tesla Roadster 2, फिर दिखा तकनीक का दम
पुल से नीचे कूदी Tesla Roadster 2, फिर दिखा तकनीक का दम
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
'नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड', हाईकोर्ट से झटके के बाद बोलीं नेहा बोरा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान

Embed widget