एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: किसान ने शुरू किया अनोखा बैंक, लोन में ले जाएं बकरी और वापस करें चार मेमने

महाराष्ट्र के एक किसान ने अनोखी पहल की है. किसान नरेश देशमुख ने 'बकरी बैंक' शुरू किया है. इसमें लोन में बकरी दी जाती है और किस्त के रूप में बकरी के बच्चे वापस लिए जाते हैं. उनकी इस पहल की काफी तारीफ हो रही है.

महाराष्ट्र के एक किसान ने अनोखी पहल  की है. उन्होंने एकीकृत खेती को बढ़ावा देने के लिए एक 'बकरी बैंक' (Goat Bank) शुरू किया है. अकोला जिले में सांगवी मोहाड़ी गांव के 'गोट बैंक ऑफ करखेड़ा' (Goat Bank of Karkheda) पहल की पूरे राज्य में सराहना की जा रही है.

पंजाब राव कृषि विद्यापीठ के स्नातक 52 वर्षीय नरेश देशमुख ने जुलाई 2018 में गोट बैंक लॉन्च किया. लोन लेने के लिए इच्छुक किसान को 1,200 रुपये का पंजीकरण शुल्क का चुकाकर एग्रीमेंट करना होता है. एग्रीमेंट के अनुसार एक किसान एक बकरी प्राप्त कर सकता है. बकरी लेने वाले व्यक्ति को 40 महीने की समय सीमा के भीतर 4 बकरी के बच्चे वापस करने होते हैं.

340 लोगों को बांट चुके हैं बकरियां

देशमुख को यह विचार तब आया जब उसने गांव में देखा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग और बकरी पालन में लगी महिला इससे अपने बच्चों को शिक्षित कर सकते हैं और धूमधाम से शादी समारोह भी कर सकते हैं. बकरी पालन में शामिल परिवारों पर स्टडी करने के बाद देशमुख ने एक एक बकरी बैंक स्थापित करने का निर्णय लिया. उन्होंने तय किया इस क्षेत्र को संगठित करके लोन की योजना शुरू जाए.

40 लाख रुपये का किया निवेश 

देशमुख ने अपनी बचत से 40 लाख रुपये का निवेश किया और 340 वयस्क बकरियां खरीदी. इसके बाद 340 बकरी पालने वाले परिवारों का रजिस्ट्रेशन करके, उनमें इन बकरियों को बांटा गया. अनुमान है कि इस योजना के तहत बकरी पालन वाली प्रत्येक महिला को लगभग 2.5 लाख रुपये का लाभ होगा. देशमुख की इस पहल की सभी तरफ तारीफ की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

लाल किला हिंसा: धर्मेंद्र सिंह हरमन नाम का एक और उपद्रवी अरेस्ट, अब तक 124 की हुई गिरफ्तारी

ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका गांधी, रामपुर रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाइक पर बैठे 8 बच्चे, वीडियो देख यूजर्स बोले- बाइक है या स्कूल बस?
बाइक पर बैठे 8 बच्चे, वीडियो देख यूजर्स बोले- बाइक है या स्कूल बस?
बाइक चुराकर भाग रहा था शख्स, तभी मालिक ने पकड़ लिया: वीडियो वायरल
बाइक चुराकर भाग रहा था शख्स, तभी मालिक ने पकड़ लिया: वीडियो वायरल
शार्क के बीच गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पानी के अंदर मिला यह जवाब
शार्क के बीच गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पानी के अंदर मिला यह जवाब
EV स्कूटर पर बैठते ही फटी बैटरी, उछलकर दूर गिरी लड़की; वीडियो वायरल
EV स्कूटर पर बैठते ही फटी बैटरी, उछलकर दूर गिरी लड़की; वीडियो वायरल

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न मिसाइल दागेगा, न ड्रोन, आसमानी 'आफत' बरसाएगा अमेरिका, HELIOS तैनात
न मिसाइल दागेगा, न ड्रोन, आसमानी 'आफत' बरसाएगा अमेरिका, HELIOS तैनात
अखिलश रायबरेली गए, हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे- सपा पर कांग्रेस आगबबूला!
अखिलश रायबरेली गए, हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे- सपा पर कांग्रेस आगबबूला!
वैवाहिक झगड़े में पॉक्सो एक्ट पर SC का बड़ा फैसला, अब तुरंत नहीं होगी गिरफ्तारी
वैवाहिक झगड़े में पॉक्सो एक्ट पर SC का बड़ा फैसला, अब तुरंत नहीं होगी गिरफ्तारी
वैभव सूर्यवंशी के लिए तिलक वर्मा या शिवम दुबे होंगे बाहर? कैफ ने बताया प्लेइंग-11 का फॉर्मूला
वैभव सूर्यवंशी के लिए तिलक वर्मा या शिवम दुबे होंगे बाहर? कैफ ने बताया प्लेइंग-11 का फॉर्मूला
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
बांका के वीडियो पर तेजस्वी यादव की दो टूक, 'सम्राट चौधरी अपने…'
बांका के वीडियो पर तेजस्वी यादव की दो टूक, 'सम्राट चौधरी अपने…'
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
चुनाव आयोग ने फॉर्म 6 पर दिया बड़ा बयान, 'मतदाताओं की सुविधा के लिए...'
How To Clean Ceiling Fan: लंबाई कम है तो कैसे साफ करें छत का पंखा? 2 मिनट में बनेगा काम
लंबाई कम है तो कैसे साफ करें छत का पंखा? 2 मिनट में बनेगा काम
Embed widget