एक्सप्लोरर

रामपुर: ट्रैक्टर रैली में जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मिलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात की है. नवरीत की दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान जान चली गई थी.

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले युवक नवरीत सिंह की मौत पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रामपुर पहुंचकर नवरीत सिंह के परिजनों से मुलाकात की है. प्रियंका गांधी के साथ यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद रहे. प्रियंका गांधी नवरीत सिंह के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल भी हुंईं. प्रियंका गांधी ने नवरीत के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी.

बता दें कि दिल्ली में ट्रैक्टर हादसे के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था जिसमें देखा गया था कि आईटीओ के पास पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट जाता है. इस ट्रैक्टर के नीचे नवरीत सिंह दब जाते हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक नवरीत सिंह की मौत दुर्घटना के कारण हुई थी.

हापुड़ में हादसे का शिकार हुआ काफिला रामपुर पहुंचने से पहले प्रियंका गांधी का काफिला हादसे का शिकार हो गया. हापुड़ में गढ़मुक्तेशवर के पास प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी. बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल अगली कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिसके बाद पीछे चल रही कारों की टक्कर हो गई.

बता दें कि 26 जनवरी के दिन किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था. रैली के लिए पुलिस और प्रदर्शनकारी किसान नेताओं के बीच बातचीत कर रास्ते तय किए गए थे. लेकिन, कुछ उपद्रवी तत्व तय मार्ग को नहीं माना और अक्षरधाम, आईटीओ होते हुए सीधे लाल किले पर पहुंच गए. लाल किले पर पहुंचते  ही उस जगह पर एक संप्रदाय विशेष का झंडा लगा दिया जहां पीएम ध्वजारोहन करते हैं.

किसान आंदोलन पर छिड़ी अंतरराष्ट्रीय बहस, नेताओं से लेकर इन विदेशी हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया

BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- विदेश से आस लगाकर किसान कर रहे अपने आंदोलन का उपहास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
सोनम वांगचुक पर बिहार के कद्दावर नेता की प्रतिक्रिया, 'इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार…'
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget