एक्सप्लोरर

Viral Video: पति की छाती पर बैठकर महिला ने बेरहमी से की पिटाई, लोग बोले- इससे अच्छा जेल में ही डाल दो

Viral Video: मध्य प्रदेश से सामने आए इस नए वीडियो में महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं. महिला को इस बार पति की छाती पर बैठे हुए देखा जा सकता है.

बेरहमी के कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर आपने देखे होंगे, इन्हें देखकर आपको गुस्सा भी आया होगा और आपने जरूर कोई न कोई टिप्पणी की होगी. ऐसे ज्यादातर वीडियो में पुरुष नजर आते हैं, जो अपनी पत्नी या फिर किसी बच्चे के साथ दरिंदगी करते दिखते हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से महिलाओं के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पत्नी अपने पति की बुरी तरह से पिटाई करती हुई दिख रही हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से भी एक ऐसा ही मामला आया, जिसमें एक लोको पायलट की पत्नी उसे रोज पीटती थी, जिसके बाद कैमरा लगाया गया और हकीकत सामने आ गई. अब इस मामले का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

छाती पर बैठकर की पिटाई
मध्य प्रदेश से सामने आए इस नए वीडियो में महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं. महिला को इस बार पति की छाती पर बैठे हुए देखा जा सकता है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला लोको पायलट पति लोकेश की छाती पर बैठकर उसे जमकर पीट रही है. ये पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो गया और अब सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. 

कई दिन पहले का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोको पायलट की उसकी पत्नी हर्षिता रैकवार पिटाई कर रही है, वहीं बगल में उसकी मां खड़ी है, बताया जा रहा है कि मां के कहने पर ही हर्षिता अपने पति की बुरी तरह से पिटाई कर रही है, वहीं पास ही में हर्षिता के भाई को भी देखा जा सकता है. जिसके हाथों में एक बच्चा भी है. हालांकि ये वीडियो 20 मार्च का बताया जा रहा है, जिसे अब सोशल मीडिया पर तमाम लोग शेयर कर रहे हैं. 

'मेरी बीवी से मुझे बचा लो'
इससे पहले लोकेश ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसे कहते सुना जा सकता है कि उसकी पत्नी उसे मारती है. वो वीडियो में कह रहा है कि उसे उसकी पत्नी से बचा लो... इस वीडियो के सामने आने के बाद ही बाकी तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुए. लोकेश का कहना है कि उसकी पत्नी उसे झूठे मामले में फंसाने और दहेज केस को लेकर धमकी देती है. लोको पायलट का कहना है कि पत्नी का पूरा परिवार ही उसे प्रताड़ित कर रहा है. 

गुस्से आग बबूला हुए में यूजर्स 
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग जमकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस महिला को ज्यादा से ज्यादा सजा दिलानी चाहिए. वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ऐसी क्या ही मजबूरी है, जो ये आदमी खुद के बचाव में हाथ भी नहीं हिला रहा है. कुछ लोगों का आरोप है कि ये जानबूझकर वीडियो बनाने के लिए ऐसा कर रहा है. हालांकि ज्यादातर लोग हर्षिता को ही कोस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इससे अच्छा इस शख्स को जेल में ही डाल दो...

ये भी पढ़ें - बेटी बदला जरूर लेना... बुलडोजर से ढहा घर तो 8 साल की बच्ची ने खाई IAS बनने की कसम! यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
'मानसून में जान का खतरा' नदी से सड़क पर निकल आया आदमखोर दरिंदा- वीडियो देख फूल जाएगी सांसे
Video: 'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
'सुहागरात ऑन व्हील्स' ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में फर्स्ट नाइट का इंतजाम- वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
Video: पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
पानी में डूब गया मंडप तो दूल्हे ने गोद में उठाई दुल्हन, फिर किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल
'रफ्तार का तांडव' राजधानी और वंदे भारत में लगी रेस, देखिए किसने किसको चटाई धूल? वीडियो वायरल

वीडियोज

Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget