एक्सप्लोरर

बाप रे बाप! बेहोश हुए सांप को कांस्टेबल देने लगा CPR, लोगों ने पुलिसकर्मी की बहादुरी को किया सलाम, देखें VIDEO

कोई इंसान अगर सांप देख ले तो वह अपना रास्ता बदल लेता है. लेकिन एक बहादुर शख्स ऐसा भी है, जिसने उसे सीपीआर तक दे डाला. आइए इस पूरी घटना का वीडियो देखते हैं.

अब तक आपने इंसानों की जान बचाने के लिए लोगों को सीपीआर देते हुए देखा होगा. हालांकि, इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी को सांप की जान बचाने के लिए सीपीआर देते हुए देखा जा सकता है. मध्य प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल अतुल शर्मा ने एक सांप को जिंदा करने के लिए उसे सीपीआर देना शुरू कर दिया. कुछ देर में सांप हरकत भी करने लगा. हर कोई उनकी इस बहादुरी भरे काम की प्रशंसा कर रहा है. 

दरअसल, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक आवासीय इलाके में जा रही पाइपलाइन के भीतर सांप घुस गया. इलाके के लोगों ने इस सांप को बाहर निकालने की भरपूर कोशिश की, मगर जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने पेस्टिसाइड मिले पानी को पाइप में डाल दिया. उन्हें लगा कि पेस्टिसाइड वाले पाइप के संपर्क में आने के बाद सांप या तो मर जाएगा या डर के मारे भाग जाएगा. हालांकि, ऐसा तो नहीं हुआ, मगर सांप बेहोश जरूर हो गया. 

सांप के मुंह में डाला अपना मुंह

वहीं, सांप के बेहोश होने के बाद पुलिस को फोन किया गया, तब मौके पर कांस्टेबल अतुल शर्मा पहुंचे. वीडियो में देखा जा सकता है कि कांस्टेबल अतुल सांप को करीब से देखते हैं और ये जानने की कोशिश करते हैं कि वह जिंदा है या मर गया है. हालांकि, जब उन्हें लगता है कि वह बिल्कुल भी हरकत नहीं कर रहा है, तो वह उसके मुंह को अपने मुंह में डालकर सीपीआर देने लगते हैं. इस दौरान वह सांप के ऊपर पानी भी छिड़कते हैं, ताकि वह होश में आ जाए. 

होश में आया सांप

थोड़ी देर में सांप होश में भी आ जाता है. इस दौरान वहां खड़ी भीड़ उनका उत्साह बढ़ाती है. कांस्टेबल अतुल के प्रयासों के जरिए ही सांप को एक बार फिर से जीवन मिल पाता है. सोशल मीडिया पर उनकी बहादुरी का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. पूरा वीडियो 2.18 मिनट का है. अतुम शर्मा का दावा है कि उन्होंने पिछले 15 सालों में कम से कम 500 सांपों को बचाया है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें इन सबकी जानकारी डिस्कवरी चैनल के जरिए मिली है.

ये भी पढ़ें: महिला को चार दिन से आ रही थी अजीबोगरीब आवाज, कान की जांच कराई तो रेंगता दिखा ये खौफनाक 'प्राणी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget