एक्सप्लोरर

LPG सिलेंडर मिलने हुए मुश्किल तो मीमर्स की आ गई मौज, देखें किस तरह ले रहे मजे?

LPG Cylinder Shortage Memes: सोशल मीडिया पर मीम बनाने वालों के लिए एलपीजी सिलेंडर की क्राइसेस यह एक नया टॉपिक बन गया है. इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हंस भी रहे हैं.

देश के कई हिस्सों में इन दिनों LPG सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. गैस की सप्लाई प्रभावित होने से आम लोगों से लेकर छोटे दुकानदारों तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई शहरों में लोग सिलेंडर पाने के लिए लंबी लाइनों में खड़े दिखाई दे रहे हैं. ऐसे हालात में लोगों के बीच चिंता और घबराहट भी बढ़ गई है, लेकिन जहां एक तरफ यह समस्या लोगों के लिए मुश्किल बन रही है, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मीम बनाने वालों के लिए यह एक नया विषय बन गया है. इंटरनेट पर इस मुद्दे को लेकर कई मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हंस भी रहे हैं और अपनी परेशानी को हल्का करने की कोशिश भी कर रहे हैं. 
 
सोशल मीडिया पर मीम्स की लाइन

जैसे ही यह खबरें सामने आईं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े मीम्स की भरमार लग गई. कुछ मीम्स में दिखाया गया कि अब सिलेंडर खरीदना सोना खरीदने जैसा मुश्किल हो गया है. कहीं मजाक में कहा जा रहा है कि अब गैस सिलेंडर शायद ज्वेलरी की दुकानों में मिलने लगेगा. तो कहीं लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि सिलेंडर की लाइन देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई बड़ा सेल चल रहा हो. 

इंडियन मॉम के जुगाड़ भी हुए वायरल

कुछ मीम्स में भारतीय माताओं के जुगाड़ को भी मजेदार तरीके से दिखाया गया है. उनमें बताया जा रहा है कि चाहे गैस हो या ना हो, इंडियन मॉम किसी न किसी तरीके से खाना बना ही लेती हैं.

यह भी पढ़ें - मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार

गैस की कमी से बढ़ी इंडक्शन स्टोव की मांग

गैस सिलेंडर की सप्लाई में रुकावट की खबरों के बाद बाजार में इंडक्शन कुकटॉप की मांग तेजी से बढ़ने लगी है. दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन स्टोव की बिक्री अचानक कई गुना बढ़ गई है. कई लोग पहले इसे सिर्फ बैकअप के तौर पर रखते थे, लेकिन अब यह कई घरों में मुख्य कुकिंग डिवाइस बनता जा रहा है. कई यूजर्स ने लिखा कि पहले घर में रखा इंडक्शन स्टोव सिर्फ जरूरत पड़ने पर निकलता था, लेकिन अब उसकी औकात अचानक बढ़ गई है और वह रोज इस्तेमाल होने लगा है. 

सिलेंडर की भारी लाइन देखने के बाद

LPG सिलेंडर की कमी के बीच गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं. कई जगह लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, फिर भी यह तय नहीं होता कि आखिर सिलेंडर मिलेगा भी या नहीं, ऐसे में सोशल मीडिया पर इस स्थिति को लेकर मजेदार मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं. 

गैस सिलेंडर भराने के लिए भागे लोग 

सोशल मीडिया पर इस स्थिति को लेकर कई मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. 

यह भी पढ़ें - "मुस्लिम बॉयफ्रेंड और मंदिर में शादी" वायरल गर्ल मोनालिसा पर यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
ताजमहल का गार्डन बना अखाड़ा, फोटो खिंचवाने पर चले लात-घूंसे
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
कर्म करने गया था कांड हो गया...रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
स्विस राजदूत माया तिस्साफी ने गुजराती स्टाइल में खेला गरबा, वीडियो वायरल
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना
रामलीला में बजा 'आज की रात'... साथ नाची राम और रावण की सेना

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
INDIA Bloc March Live: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
LIVE: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget