एक्सप्लोरर

मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं! बछड़े की जान बचाने खूंखार शेरों से भिड़ गई भैंस- फिर यूं हुआ चमत्कार- वीडियो वायरल

मां भैंस अपने बछड़े को शेरों के हमले से बचाने के लिए अकेले ही मौत से दो-दो हाथ कर बैठती है. और जब उसकी ममता ने हुंकार भरी, तो पूरा झुंड उसकी ढाल बन गया और शेर भागते बने.

जंगल का नियम बड़ा सीधा है, जो ताकतवर है वही राजा. लेकिन कभी-कभी मां की ममता उस ताकत को भी चुनौती दे देती है, जो खुद को इस धरती का सबसे खतरनाक शिकारी समझता है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो इसी ममता की ताकत की गवाही दे रहा है. खुले मैदान में सफारी के दौरान सामने आया ये नजारा देख लोग हैरान भी हैं और भावुक भी. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मां भैंस अपने बछड़े को शेरों के हमले से बचाने के लिए अकेले ही मौत से दो-दो हाथ कर बैठती है. और जब उसकी ममता ने हुंकार भरी, तो पूरा झुंड उसकी ढाल बन गया और शेर भागते बने.

शेरों के झुंड ने भैंस के बच्चे पर किया हमला तो योद्धा बनी मां

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक खुले घास के मैदान से होती है, जहां एक भैंस अपने छोटे से बछड़े के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन घास के बीच छिपे शिकारी यानी शेरों की आंखें इसी जोड़ी पर टिकी हैं. पल भर में दो शेर झपटते हैं और सीधे बछड़े पर हमला कर देते हैं. बच्चे की कातर आवाज गूंजती है और हर किसी की सांसें थम जाती हैं. लेकिन फिर जो होता है वो दिल दहला देने के साथ-साथ दिल छू लेने वाला भी है. मां भैंस डरती नहीं. वो ना भागती है, ना हार मानती है. वो सीधी शेरों की ओर दौड़ती है. पहले तो वो शेरों को अपनी तरफ से दूर धकेलती है, लेकिन शेर दोबारा हमला कर बछड़े को दबोच लेते हैं. कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है कि अब सब खत्म हो गया. लेकिन भैंस हार मानने वालों में से नहीं.

हार नहीं मानी, फिर मदद के लिए पहुंचा पूरा झुंड

भैंस दोबारा पूरी ताकत से झपटती है. उसकी आंखों में आग और सींगों में बिजली दौड़ती है. वो एक शेर को सींगों से उछाल देती है. इस हमले से शेर चौंक जाते हैं. और तभी मैदान में एक ओर से पूरा भैंसों का झुंड दौड़ता हुआ आता है. ऐसा लगता है जैसे ममता की पुकार ने पूरी बिरादरी को जगा दिया हो. दर्जनों भैंसें एकसाथ शेरों की ओर बढ़ती हैं और वो शेर जो कुछ देर पहले खुद को राजा समझ रहे थे, अब जान बचाकर भागते नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में मुस्लिम यात्री को शख्स ने मारा थप्पड़, चिल्लाती रही एयर होस्टेस; वीडियो वायरल

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मां की ममता से बड़ी कोई ताकत नहीं है. एक और यूजर ने लिखा...मां ही सबसे बड़ी योद्धा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ताकत और विश्वास से ही मौत को हराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Video: Reels के लिए पागल होते युवक! पानी की टंकी पर चढ़ रेलिंग से लटका सिरफिरा, बोला- भाई को फॉलो कर लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget