एक्सप्लोरर

INDIA और भारत की बहस के बीच लालू यादव का पुराना इंटरव्यू हुआ वायरल, दोनों के बीच बताया फर्क

INDIA Vs Bharat Debate: इंडिया और भारत को लेकर जारी बहस के बीच बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का एक पुराना इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों के बीच फर्क बता रहे हैं.

INDIA Vs Bharat Debate: इंडिया या भारत... या फिर इंडिया ही भारत, इस तरह की बहस सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक जगत तक शुरू हो चुकी है. विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखे जाने के बाद से ही इस नाम का विरोध शुरू हो गया था, तमाम बीजेपी नेताओं ने इसका बायकॉट करना शुरू कर दिया और इसे अंग्रेजों के जमाने का नाम बताया. इसी बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. जिसमें वो इंडिया का जिक्र कर तंज कसते हुए दिख रहे हैं. 

इंटरव्यू की क्लिप वायरल
इंडिया बनाम भारत की बहस के बीच लालू प्रसाद यादव का कई साल पुराना एक इंटरव्यू वायरल हो गया है. इस इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें लालू यादव दिल्ली को इंडिया कहकर बुला रहे हैं और बिहार को भारत बता रहे हैं. 

लालू ने बताया कहां है असली भारत
इस वायरल वीडियो में लालू यादव नीम की डंडी लेकर अपने दांतों को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान जब रिपोर्टर उनसे पूछता है कि आपने क्या कभी ब्रश यूज नहीं किया? इस पर लालू कहते हैं कि हां किया है... रिपोर्टर कहता है कि दिल्ली में तो दिक्कत होती होगी, इस पर लालू कहते हैं कि वहां ये नहीं मिलता है. दिल्ली तो इंडिया है ना, ये भारत है... भारत में मिलता है. 

लालू प्रसाद यादव को अपने खास अंदाज के लिए जाना जाता है, इसी अंदाज में उनका ये इंटरव्यू भी है, जो अब वायरल हो रहा है. इस क्लिप को तमाम लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि लालू ने काफी पहले ही इंडिया और भारत के बीच का फर्क बता दिया था. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
पहली डेट पर उड़ाए 1 लाख रुपये, लड़की ने किया रिजेक्ट तो वापस मांगे पैसे
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
लाल कपड़ा लहराकर रोकी ट्रेन, फॉरेस्ट गार्ड ने बचाई हाथियों की जान
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget