एक्सप्लोरर

हीरा ठाकुर की याद आ गई...प्यार का इजहार कर परिवार से बेदखल हुए तेज प्रताप तो यूजर्स ने लालू यादव को बताया- 'भानुप्रताप'

लालू यादव एक दिन बाद सामने आए और बड़े बेटे को परिवार से बेदखल कर डाला. ठीक ऐसा ही सूर्यवंशम में हुआ था, जिसमें ठाकुर भानुप्रताप कहते हैं...'और उससे भी बेकार है ये लड़की, जिसने तुम्हारा हाथ थामा है'. 

कहते है कि इश्क में आदमी न घर का रहता है और न घाट का. इन दिनों यही हाल आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव उर्फ 'तेजू भईया' का हो रखा है. एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने 12 साल पुराने प्यार का इजहार किया. यहां तक कि अपनी गर्लफ्रेंड की फोटो भी पोस्ट कर दी, लेकिन अगले ही दिन उन पर लालू यादव का हंटर चल गया और उन्हें पार्टी व परिवार से बेदखल कर दिया गया. 

तेज प्रताप यादव हुई इस कार्रवाई ने सोशल मीडिया यूजर्स को अमिताभ बच्चन की डबल रोल वाली फिल्म 'सूर्यवंशम' की याद दिला दी है, जिसमें भानुप्रताप एक लड़की से इश्क के चक्कर में अपने बड़े बेटे हीरा ठाकुर को बेदखल कर देते हैं. बिहार के सियासी परिवार में घटी यह कहानी भले ही रियल हो, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे फिल्मी स्क्रिप्ट ही बना दिया है. 

खुल्लमखुल्ला किया था इश्क का इजहार

एक दिन पहले तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक लड़की के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए 12 साल के रिलेशनशिप का खुल्लमखुल्ला ऐलान कर डाला था. लड़की का नाम अनुष्का यादव था. कुछ देर बार यह पोस्ट डिलीट हो गई, लेकिन अगले ही पल यह पोस्ट फिर से सामने आई, जिसके बाद मामला वायरल हो गया. हालांकि, बाद में तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि उनके फेसबुक अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया है और AI से उनकी तस्वीर बना दी गई है. 

भानुप्रताप अंदाज में सामने आए लालू यादव

अब इश्क का इजहार इतना खुलकर हुआ है तो प्रतिक्रिया तो आनी ही थी, लालू परिवार ने इसके लिए एक दिन का समय लिया. सोचा-समझा, विचारा और फिर उठाया हंटर. बड़े बेटे तेज प्रताप पर फैसला सुनाने के लिए परिवार के मुखिया लालू यादव भानुप्रताप स्टाइल में सामने आए और बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से बेदखल कर डाला. ठीक ऐसा ही सूर्यवंशम में हुआ था, जिसमें ठाकुर भानुप्रताप कहते हैं-...और उससे भी बेकार है ये लड़की, जिसने तुम्हारा हाथ थामा है. 

यूजर्स ने बना डाली पूरी सूर्यवंशम

बिहार के लालू परिवार में घटी यह घटना भले ही फिल्म की स्क्रिप्ट से बिल्कुल अलग हो, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सूर्यवंशम से ही जोड़ दिया है, जिसमें हीरा ठाकुर हैं तेजू भईया और भानुप्रताप हैं लालू प्रसाद यादव. सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा लालू यादव का फैसला सूर्यवंशम के ठाकुर भानुप्रताप जैसा लगा, बेटे से मोह होते हुए भी अनुशासन को प्राथमिकता दी. एक अन्य यूजर ने लिखा लालू प्रसाद यादव का तेज प्रताप को परिवार से बेदखल करना वास्तविक कम फिल्मी ज्यादा लग रहा है. सूर्यवंशम के हीरा ठाकुर की याद आ गई. एक यूजर ने लिखा, मार्केट में नया हीरा ठाकुर बेटा आया है. 

यह भी पढ़ें: एकदम सरप्राइज कर दिए...12 साल से इस लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं तेज प्रताप यादव, वायरल हो गई तस्वीर

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget