एक्सप्लोरर

ट्रेन के एसी कंपार्टमेंट में सिगरेट पी रही थी महिला! लोगों ने टोका तो देने लगी धमकी- वीडियो वायरल

ट्रेन का डिब्बा बंद होता है और एसी कोच में धुआं तेजी से फैल जाता है जिससे वहां सफर कर रहे बाकी यात्रियों को काफी परेशानी होती है. लेकिन जब यात्री उस लड़की को समझाने और रोकने की कोशिश करते हैं.

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं और यात्रियों की जिम्मेदारी के साथ-साथ लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर देते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही एक लड़की खुलेआम स्मोकिंग करती दिखाई दे रही है. ट्रेन का डिब्बा बंद होता है और एसी कोच में धुआं तेजी से फैल जाता है जिससे वहां सफर कर रहे बाकी यात्रियों को काफी परेशानी होती है. लेकिन जब यात्री उस लड़की को समझाने और रोकने की कोशिश करते हैं तो हालात संभलने के बजाय और बिगड़ जाते हैं.

ट्रेन के एसी कोच में सिगरेट पी रही थी लड़की

लड़की सफर के दौरान बाकायदा यात्रियों से उलझ जाती है और कहती है कि ट्रेन उसकी नहीं है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के एसी कोच में बैठकर स्मोकिंग कर रही है. आमतौर पर भारतीय रेलवे में धूम्रपान करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसके लिए सख्त नियम-कायदे बनाए गए हैं. बावजूद इसके लड़की ट्रेन में बैठकर बिना परवाह किए स्मोकिंग करती रही. धुएं से परेशान होकर यात्रियों ने जब आपत्ति जताई तो लड़की ने और भी अजीबोगरीब रवैया अपना लिया.

मना करने पर धमकी देने लगी लड़की

वीडियो में नजर आ रहा है कि यात्रियों ने उससे कहा कि एसी कोच में स्मोकिंग से सबको दिक्कत हो रही है. इस पर लड़की तुनककर जवाब देती है और कहती है कि जो करना है कर लो, ट्रेन तुम्हारी नहीं है. इतना ही नहीं, यात्रियों ने जब उसका वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया तो वह और भड़क गई. उसने कहा कि वीडियो मत बनाओ, अगर वीडियो डिलीट कर दोगे तो मैं यहां से बाहर चली जाऊंगी. लेकिन वीडियो बनाने वाला शख्स कैमरा बंद नहीं करता और बाकी यात्री भी लड़की को समझाने के साथ-साथ डांटते हैं. इसके बाद लड़की कहती है कि वीडियो बनाया तो अच्छा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े महिला के गले पर मारा हाथ और सोने की चेन ले उड़े बाइक सवार, बीकानेर का वीडियो वायरल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को @Mahtoji_007 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...किस तरह के लोग हैं, एसी कोच में कौन स्मोकिंग करता है. एक और यूजर ने लिखा...इस तरह से किसी का वीडियो बनाना गलत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...जब वो कह रही है कि वीडियो डिलीट कर दो तो मैं चली जाऊंगी, तो फिर क्यों नहीं बंद किया कैमरा.

यह भी पढ़ें: खड़े-खड़े चकरघिन्नी बन गई BYD की कार, जिसने देखा वीडियो उसने दांतों तले दबा लीं उंगलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lift Viral Video : माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
माथा चूमकर लौटी मौत! 2 सेकेंड की देर होती तो... लिफ्ट गिरने का वीडियो वायरल
Mumbai House Viral Video: सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
सिर्फ वेजिटेरियन ही खरीद सकता है 6.5 करोड़ का यह घर, शर्त से सोशल मीडिया पर बवाल
Train Viral Video: आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
आसपास बैठी थीं महिलाएं, चलती ट्रेन में 'गंदी बात' करने लगा शख्स
Worker Viral Video : दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार
दीवार पर बैठे छत खोद रहा था मजदूर, अचानक भरभराकर गिरी दीवार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget