एक्सप्लोरर

Watch: टाइगर श्रॉफ के रंग में रंगे किली पॉल, 'छोटी बच्ची हो क्या' डायलॉग के साथ ऐसे बनाया वीडियो

Trending News: तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर इन दिनों टाइगर श्रॉफ का खुमार चढ़ते देखा जा रहा है. एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ‘छोटी बच्ची हो क्या’ डायलॉग पर परफॉर्म कर रहे हैं.

Trending News: इन दिनों टाइगर श्रॉफ का मशहूर डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है, जिस पर हर किसी को भी इस क्रिएटिव कंटेंट के साथ एक्ट करते या फिर लिपसिंक करते देखा जा रहा है. फिलहाल अब यह ट्रेंड देश से बाहर निकल कर तंजानिया तक पहुंच गया है. सोशल मीडिया पर ज्यादातर भारतीय गानों पर लिपसिंक वीडियो बनाने वाले तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल के लेटेस्ट वीडियो में उन्हें 'छोटी बच्ची हो क्या' डायलॉग पर परफॉर्म करते देखा गया है.

किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल को अक्सर साथ में बॉलीवुड सॉन्ग पर लिपसिंक करते देखा जाता है. उनका यह नया ट्रेंडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसे देख किली पॉल के ज्यादातर भारतीय फैंस उनकी सराहना करते नजर आ रहे हैं. किली और नीमा पॉल 'छोटी बच्ची हो क्या' डायलॉग पर जबरदस्त एक्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

वायरल हो रहे वीडियो को किली और नीमा पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें दोनों को पारंपरिक मासाई कपड़े पहने देखा जा रहा है. वहीं किली पॉल जमीन पर बैठे मोबाइल पर अपने दोस्त से बात करते नजर आ रहे हैं तो उनकी बहन नीमा पॉल झाड़ू लगाती दिख रही हैं. इसी दौरान किली पॉल टाइगर श्रॉफ का मशहूर डायलॉग ‘छोटी बच्ची हो क्या’ अपनी बहन पर बोलते दिख रहे हैं.

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 1.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और तकरीबन 2 लाख यूजर्स ने इसे लाइक किया है. ज्यादातर भारतीय फैंस उनकी एक्टिंग को सराह रहे हैं. बता दें कि कुछ दिनों पहले तंजानिया के इस सोशल मीडिया सेंसेशन किली पॉल पर जानलेवा हमला हुआ था. जिसमें उनके हाथ की अंगुली चोटिल हो गई थी.

इसे भी पढ़ेंः

Viral Video: बाइक पर स्टंट कर रहे थे दो लड़के, अचानक से बिगड़ा बैलेंस और फिर हुआ कुछ ऐसा

Trending News: एक घर में मिले 60 से ज्यादा सांप के बच्चे, इलाके में फैली दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget