एक्सप्लोरर

Watch: रातों-रात बदली 60 साल के दिहाड़ी मजदूर की किस्मत, मजदूरी छोड़ कर रहा मॉडलिंग, जनता हैरान

Viral Video: मम्मिक्का जिन्हें कल तक कोई पूछता तक नहीं था, आज वह अपने गांव के हीरो बन गये हैं. यही नहीं, आज उनका इंस्टाग्राम पेज भी है जिस पर उनके सत्रह सौ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Watch Video: कहते हैं ना कि जब भगवान देता है तो छप्पड़ फाड़ के देता है. इसका जीता जागता उदाहरण है केरल का 60 साल का दिहाड़ी मजदूर, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं. हर कोई उसके इस बदले हुए रूप को देखकर हैरान है. जिंदगी के 60 साल मुफलिसी में गुजारने के बाद उसने अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी किस्मत रातों-रात कुछ इस तरह से बदलेगी कि पूरी दुनिया उसके कदमों में होगी.

दिहाड़ी मजदूर से मॉडल बने मम्मिक्का

केरल के रहने वाले और दिहाड़ी मजदूरी कर अपना परिवार पालने वाले मम्मिक्का की पहचान आज दिहाड़ी मजदूर के तौर पर नहीं बल्कि एक मॉडल के तौर पर है. केरल के कोझीकोड के रहने वाले मम्मिक्का जो कभी पुरानी लुंगी और कमीज में दिखाई देते थे, वही मम्मिक्का आज सूट-बूट और आंखों पर काला चश्मा लगाए कार में चल रहे हैं.

दरअसल मम्मिक्का की किस्मत बदलने में योगदान दिया एक फोटोग्राफर ने, जिसने मम्मिक्का की एक झलक देखकर पता लगा लिया कि यदि इस शख्स को तरीके से तैयार किया जाए तो यह एक मॉडल के रूप में उभर सकता है. बस फिर क्या था, शुरू हो गई मम्मिक्का को फर्श से अर्श पर पहुंचाने की तैयारी. मेकअप करने के बाद मम्मिक्का की जो तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट की गई वह दुनियाभर में छा गई और मम्मिक्का रातों-रात स्टार बन गए.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shareek Vayalil Shk 📸 (@shk_digital)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by പാറക്കടവിൽ മമ്മി (@mammikka_007)

शारिक वायलिल ने बदली मम्मिक्का की किस्मत

मम्मिक्का को स्टार बनाने का श्रेय शारिक वायलिल नाम के फोटोग्राफर और उनका मेकअप करने वाले मेकअप आर्टिस्ट मजनस को जाता है, जिन्होंने मम्मिक्का के भीतर छुपे टैलेंट को पहचाना और उन्हें स्टार बना दिया. वायलिल ने मम्मिक्का की इससे पहले एक और तस्वीर शेयर की थी तो अभिनेता विनायकन से काफी मिलती जुलती थी जिसकी वजह से वह वायरल हो गई थी. बता दें कि यह फोटोशूट एक लोकल फर्म के प्रमोशन के लिए किया गया था. इस वायरल फोटो में मम्मिक्का सूट-बूट पहने हाथों में एक आईपैड लिए नजर आ रहे हैं. उन्हें देखने के बाद कोई यह नहीं कह सकता कि ये वही शख्स है जो दिहाड़ी मजदूरी करता था.

अपने गांव के हीरो बने मम्मिक्का
मम्मिक्का जिन्हें कल तक कोई पूछता तक नहीं था, आज वह अपने गांव के हीरो बन गये हैं. यही नहीं आज उनका इंस्टाग्राम पेज भी है जिस पर उनके सत्रह सौ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. मम्मिक्का ने कहा कि यदि उन्हें आगे भी काम के ऐसे ऑफर आते हैं तो वे मॉडलिंग का काम जारी रखेंगे.

यह भी पढ़ें:

जब पति भूल गया Valentine Day तो बीवी ने लगा डाली ये Whatsapp DP, दिल का दर्द निकला कुछ यूं, पति की बेचैनी बढ़ी

Watch: 'काम करो या ना करो, काम का ज़िक्र करते चलो', गाड़ी पर चढ़कर उसी को धक्का लगा रहा था शख्स, देखें मजेदार Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Overloaded E-Rickshaw Accident: बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
बाइक सवार पर पलटा भारी भरकम ई-रिक्शा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Building Collapse Viral Video: वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो
वीडियो बना रहा था शख्स, भरभराकर गिर गया मकान- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget