एक्सप्लोरर

रूम में लिव-इन पार्टनर के साथ था पति, 'बर्थडे सरप्राइज' देने पहुंची पत्नी का 'टूटा दिल', दो बच्चों के साथ की आत्महत्या- Video

पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ पति को बर्थडे विश करने शहर गई थी. लेकिन उसने वहां जाकर जो देखा, उसके बाद उसका दिल इतनी बुरी तरह टूट गया कि उसने सुसाइड जैसा भयावह कदम उठा लिया.

Jodhpur Suicide: राजस्थान के जोधपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जोधपुर शहर में अपने पति को बर्थडे सरप्राइज देने पहुंची पत्नी का दिल इस कदर टूटा कि उसने अपने बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. दरअसल पत्नी गांव में दो बच्चों के साथ रह रही थी. जबकि पति नौकरी के सिलसिले में शहर में रहता था. रविवार को पति का जन्मदिन था. इसलिए पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ उसको विश करने शहर गई थी. लेकिन उसने वहां जाकर जो देखा, उसके बाद उसका दिल इतनी बुरी तरह टूट गया कि उसने सुसाइड जैसा भयावह कदम उठा लिया.

पत्नी का नाम बिरमा देवी था. बिरमा 2 जुलाई को गांव वाले घर से निकली थी. उसे लगा था कि पति (सुरेश विश्नोई) उसको और बच्चों को देखकर बहुत खुश होगा. लेकिन जैसे ही पति ने दरवाजा खोला, पत्नी वहां का नजारा देखकर दंग रह गई. उसने देखा कि पति किसी और महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था. वहां दोनों एक दूसरे के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे. यह देखकर बिरमा से रहा नहीं गया. उसने सुरेश और उसकी गर्लफ्रेंड दोनों को जमकर फटकार लगाई. फिर अपने दोनों बच्चों को लेकर वहां से निकल गई. 

बच्चों के साथ की आत्महत्या

बिरमा ने पहले बस स्टैंड से बस ली और फिर रास्ते में ही रुकवाकर ट्रेन की पटरी की तरफ चली गई. इसके बाद सामने से आ रही एक मालगाड़ी के आगे अपने दोनों बच्चों को साथ में लेकर बिरमा ने छलांग लगा दी. इस घटना से पहले बिरमा ने एक वीडियो अपने ससुराल वालों को भेजा था, जिसमें वह पति का भंडाफोड़ करती नजर आ रही थी. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिरमा अपते पति को रंगे हाथों पकड़ लेती है. पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लंबे वक्त से लिव-इन में रह रहा था. बर्थडे वाले दिन सुरेश ने बिरमा का फोन नहीं उठाया था, जिसके बाद बिरमा ने अपने बच्चों के साथ उसके पास शहर में जाने की योजना बनाई थी.

बिरमा को था शक

जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी. दोनों के बीच 4 साल तक सबकुछ ठीक चला. लेकिन इसके बाद सुरेश ने कन्नी काटना शुरू कर दिया. वह नौकरी के बहाने से शहर चला गया और बिरमा से अलग रहने लगा. बिरमा को कई बार सुरेश पर शक होता था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है. हालांकि हर बार सुरेश इस आरोप से इनकार किया करता था. यहां तक कि उसने गांव आना-जाना भी बहुत कम कर दिया था. पुलिस ने इस घटना में आत्महत्या का मामला दर्ज किया है. अब पुलिस सुरेश और उसकी लिव-इन पार्टनर की तलाश में जुटी है.     

ये भी पढ़ें:  घास खा रहे बछड़े पर 'कोमोडो ड्रैगन' ने मारा झपट्टा, देखते ही देखते निगल गया जिंदा- Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget