एक्सप्लोरर

घास खा रहे बछड़े पर 'कोमोडो ड्रैगन' ने मारा झपट्टा, देखते ही देखते निगल गया जिंदा- Video

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बछड़ा आराम से खड़े होकर घास खा रहा था. उसे इस बात का बिल्कुल इल्म नहीं था कि उसके पीछे कोमोडो ड्रैगन घात लगाए बैठा है.

Komodo Dragon Attacked Calf: जंगल में जानवरों को अपनी जिंदगी बचाने के लिए हर दिन और हर पल अपनी सुरक्षा करनी पड़ती है. क्योंकि जंगली और खूंखार जानवर किसी भी वक्त किसी पर भी हमला बोल देते हैं. जंगल का उसूल ही यही है कि जो पॉवरफुल होगा, जीत भी उसी की होगी. यही वजह है कि कमजोर और बेबस जानवरों को अक्सर अपनी जिंदगी गंवानी पड़ जाती है. सोशल मीडिया वीडियोज़ में आपने जंगली जानवरों को कई बार शिकार करते देखा होगा. लेकिन इन दिनों जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आपका भी दिल दहल जाएगा.

दरअसल इस वीडियो में एक कोमोडो ड्रैगन ने गाय के बच्चे यानी बछड़े को अपना निशाना बनाया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बछड़ा आराम से खड़े होकर घास खा रहा था. उसे इस बात का बिल्कुल इल्म नहीं था कि उसके पीछे कोमोडो ड्रैगन घात लगाए बैठा है. कोमोडो ने इसी मौके का फायदा उठाकर तेजी से रेंगते हुए बछड़े को अपने मुंह में दबोच लिया. बछड़ा भागने की कोशिश करता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आमतौर पर जंगली जानवर पहले जानवरों को मौत के घाट उतारते हैं. फिर उन्हें अपना निवाला बनाते हैं. लेकिन कोमोडो ड्रैगन ने बछड़े को जिंदा ही अपना निवाला बना लिया.

बछड़े को जिंदा निगला

वीडियो में देखा जा सकता है कि कोमोडो बछड़े को जिंदा निगल लेता है. यहां तक कि वो अपने शिकार को दबोच लेने के बाद जमीन पर भी नहीं रखता, बस सीधा ही निगलता चला जाता है. कोमोडो ने 33 सेकंड में ही बछड़े को पूरा निगल लिया. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के भी रोंगटे खड़े हो गए. एक यूजर ने कहा, 'जिंदा खा गया'. जबकि दूसरे सवाल किया कि "क्या ये हड्डियां उगल देते हैं? या इनका डाइजेस्टिव सिस्टम हड्डियों को भी डिजॉल्व कर देता है?". 

14 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

एक अन्य ने लिखा, 'मैंने इस कोमोडो ड्रैगन को वाशिंगटन के सिएटल के एक चिड़ियाघर में देखा था. ये बहुत विशाल और डरावना था.' इस वीडियो को ट्विटर पर @BrutaINature1 नाम के एक अकाउंट यूजर्स ने पोस्ट किया है. अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं.

ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट लेडी ने कुत्ते को मास्क पहनाने को बोला, तो भड़क गई महिला, कहा- मैं नहीं पहनाऊंगी- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
ट्रेन की विंडो पर बक्सा बांधकर ले जा रहे थे लोग, वायरल हो गया वीडियो
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?
Video: बरैया के छत्ते में डाला हाथ, यूजर्स बोले- इंसान है या मशीन?
Train Stunt Viral Video: ट्रेन के गेट पर खतरनाक स्टंट कर रहा था शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
ट्रेन के गेट पर खतरनाक स्टंट कर रहा था शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Bull Train Viral Video: सांड को बचाने के लिए लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, तारीफ कर रहे यूजर्स
सांड को बचाने के लिए लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, तारीफ कर रहे यूजर्स

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget