एक्सप्लोरर

आईएएस बनने पर प्रेमिका ने छोड़ा साथ तो प्रेमी ने लिख डाली कलेक्टर साहिबा पर किताब....जानें कहां का है मामला

कुछ आशिक किताबें लिख कर भी अपने बदले की आग को शांत करते हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जोधपुर से आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो आईएएस बन चुकी थी.

Trending News:  "ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी" ये गाना तो आपने जरूर सुना ही होगा. फिल्म शादी में जरूर आना का यह गाना बहुत से दिल टूटे आशिकों के लिए मोटिवेशन है, जिनकी प्रेमिकाएं उन्हें यूपीएससी क्रैक करने के बाद प्यार में धोखा देकर चली जाती हैं. लेकिन हर दिल टूटा आशिक आईएएस ही बने ये जरूरी नहीं है, कुछ आशिक किताबें लिख कर भी अपने बदले की आग को शांत करते हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के जोधपुर से आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो आईएएस बन चुकी थी. इसके बाद जो लड़के ने किया वो हैरान कर देने वाला था.

दिल टूटने पर मजबूर होकर लिखी किताब

मामला जोधपुर के लोहावट गांव के एक किसान परिवार का है. परिवार के बेटे कैलाश मांजू कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं. इस किसान परिवार के बेटे कैलाश ने एक किताब लिखी है जिसका नाम है यूपीएससी वाला लव कलेक्टर साहिबा. हुआ कुछ यूं कि लड़की ने आईएएस बनते ही अपने प्रेमी कैलाश का साथ छोड़ दिया. तो इस पर लड़के ने किताब लिख डाली. लड़का दिल्ली में तैयारी के दौरान लड़की के संपर्क में आता है, वहां पर इन दोनों की दोस्ती हो जाती है और दोनों में प्यार हो जाता है. इसी बीच होता यूं है कि लड़की का यूपीएससी क्लियर हो जाता है और वो धीरे धीरे लड़के से दूर हो जाती है. ये पूरी स्टोरी इस किताब में लिखी हुई है, और यह किताब फिलहाल बेस्ट सेलर बनी हुई है.

देखें पोस्ट

कैलाश मांजू बताते हैं कि दिल टूटने के बाद उन्होंने किताब लिखने का फैसला किया.  यह किताब सेल्फ पब्लिश है और इसकी वजह से कैलाश को लाखों करोड़ों का फायदा हो रहा है. कैलाश के अनुसार हिंदी भाषा में यह बुक फिलहाल बेस्ट सेलर बनी हुई है. हालांकि अब बुक को पब्लिकेशन को दिया जा चुका है और अब इसे मराठी. गुजराती और अंग्रेजी में छापने की तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें: Video: फोटोग्राफर ने कंफर्टेबल पोज बनाने को कहा तो लिप किस करने लगा पाकिस्तानी कपल, वायरल वीडियो देखा क्या?

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget