एक्सप्लोरर

18 साल, दो वर्जिन... 'आज की रात' किसे मिलेगा जीत का परम आनंद? PBKS और RCB को लेकर Durex का पोस्ट वायरल

दोनों टीमों आरसीबी और पंजाब किंग्स के शुभंकर (मास्कट) को दिखाने का तरीका था. इसके साथ एक लाइन लिखी थी, जो लोगों को उस तरीके से समझ आई जिस तरीके से समझाने की कोशिश की गई थी.

आईपीएल 2025 का फाइनल जैसे-जैसे नजदीक आ रहा था, वैसे-वैसे सोशल मीडिया पर भी गर्मी बढ़ती जा रही थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले से ठीक कुछ घंटे पहले ड्यूरेक्स इंडिया ने एक बोल्ड और हटके पोस्ट शेयर किया, जिसने हर किसी को न केवल चौंका दिया बल्कि इंटरनेट के गलियारों में चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया.

पोस्ट में लाल रंग के बैकग्राउंड पर दो शेरों की परछाईं (सिल्हूट) दिखाई गई, जो दोनों टीमों आरसीबी और पंजाब किंग्स के शुभंकर (मास्कट) को दिखाने का तरीका था. इसके साथ एक लाइन लिखी थी जो लोगों को उस तरीके से समझ आई जिस तरीके से समझाने की कोशिश की गई थी. जाहिर है, पोस्ट को देखकर आप भी पेट में गुदगुदी के साथ हंस पड़ेंगे.

कंपनी ने फाइनल की दोनों टीमों को बताया वर्जिन!

यह लाइन सीधे तौर पर तो क्रिकेट से मैच कर रही थी, लेकिन अंदाज ऐसा था जो ब्रांड की स्टाइल के मुताबिक थोड़ा मजाकिया और डबल मीनिंग वाला था. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और कई लोग इसे देखकर मुस्कराने लगे. कुछ को ये मजेदार लगा, तो कुछ ने इसे हद से ज्यादा बोल्ड बताया. ड्यूरेक्स की यह पोस्ट क्रिकेट फैंस की भावनाओं से जुड़ गई. खासकर आरसीबी और पंजाब किंग्स के उन फैंस के लिए जो सालों से अपनी टीम को ट्रॉफी उठाते देखना चाहते थे. दोनों ही टीमें अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई हैं और यही वजह थी कि इस लाइन का संदर्भ लोगों को तुरंत समझ में आ गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Durex India (@durex.india)

अपने अंदाज में ड्यूरेक्स ने जारी किया विज्ञापन

दरअसल, आरसीबी और पंजाब किंग्स दोनों ही आईपीएल के जीवन काल से वर्जिन हैं, कहा जाए तो दोनों ने अभी तक जीत के उस चरम सुख का आनंद नहीं लिया है जो बाकी टीमें ले चुकी हैं. इस बार दोनों ओर ही गैर चैंपियन टीमें हैं और आज रात दोनों में सो कोई एक अपने इस सूखे को खत्म करने में सफल होंगी. ड्यूरेक्स इंडिया ने बस इसी बात को अपने प्रोडक्ट के अंदाज में समझाने की कोशिश की है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन ने हाथ पकड़ने से किया इनकार तो दूल्हे ने गोद में उठा लिया, शर्म से पानी पानी हुआ पूरा परिवार

ये तो डार्क से भी डार्क हो गया...

पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई इसे लेकर लोगों में चर्चाएं शुरू हो गईं. मैं तो पहले ही समझ गया था कि राजस्थान इसे इतना जल्दी कैसे जीत गया. एक और यूजर ने लिखा...भाई कुछ तो हिचक खाओ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये तो डार्क से भी ज्यादा डार्क हो गया. तो वहीं कई लोगों को कंपनी का ये अंदाज समझ नहीं आया और उन्होंने कंपनी को आड़े हाथों लेकर खरी खोटी भी सुना दी.

यह भी पढ़ें: हमने ही तो बंद कर रखा है... पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कराची एयरपोर्ट पर नहीं मिला पानी, लोगों ने ले ली मौज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
ट्रेन के गेट पर लटके लोगों पर भौंक रहे थे कुत्ते, यूजर्स बोले- वाह! क्या सेफ्टी फीचर है
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा
पैरालिसिस का नाटक कर रहा था भिखारी, इंजेक्शन देखते ही भरा फर्राटा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget