एक्सप्लोरर

अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद शख्स ने खरीदा ऑटो, लिख दी ऐसी बात कि हो गया वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पंजाब का बताया जा रहा है, जहां अमेरिका से डिपोर्ट हुए एक शख्स ने भारत आते ही अफसोस मनाने के बजाए अपना धंधा शुरू कर दिया.

हाल ही में अमेरिका से भारत भेजे गए अप्रवासी भारतीयों को लेकर देश दुनिया में सियासत गर्म रही. अमेरिकी एयरफोर्स के विमान से डिपोर्ट किए गए भारतीयों में पंजाब के लोग भी मौजूद थे. कई लोग अमेरिका के इस फैसले से निराश नजर आए तो कई लोगों ने भारत आने के बाद अफसोस मनाने के बजाए अपना धंधा शुरू कर दिया. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पंजाब के एक शख्स को ऑटो रिक्शा के साथ दिखाया गया है, जिस पर शख्स ने Deport by USA लिखवाया है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद अब हर कोई इसकी चर्चा करने में लगा हुआ है.

अमेरिका से भारत आया शख्स बना रिक्शा ड्राइवर

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पंजाब का बताया जा रहा है, जहां अमेरिका से डिपोर्ट हुए एक शख्स ने भारत आते ही अफसोस मनाने के बजाए अपना धंधा शुरू कर दिया. वीडियो में ये शख्स एक चमचमाते ऑटो रिक्शा के साथ दिखाई दे रहा है साथ ही शख्स ने अपने ऑटो पर लिखवाया है कि वह अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत आया है. रिक्शा के साथ वीडियो बनाने वाले इस शख्स ने एक बार फिर अमेरिका से भारत आए लोगों के ऊपर चर्चा को गरमा दिया है. वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

भारतीयों को लेकर पहुंचा था अमेरिकी एयरफोर्स का विमान

आपको बताते चलें कि हाल ही में अमेरिका ने कई भारतीयों को अपने देश से निष्कासित कर दिया है. हैरानी वाली बात ये रही कि अमेरिकी एयरफोर्स के विमान से भारत भेजे गए इन लोगों को हाथ और पैर में हथकड़ी बांध भारत लाया गया, जिसमें महिलाएं और बुजुर्ग तक मौजूद थे. विमान अमेरिका से उड़कर पंजाब के अमृतसर में लैंड हुआ जहां से लोगों को अलग अलग वाहनों से अपने ठिकाने पहुंचाया गया. खबर है कि अमेरिका में कुल 487 भारतीयों के पास निष्कासन का आदेश है जिन्हें जल्द ही भारत भेजा जा सकता है.

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को @inderjeetbarak नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 3 लाख 58 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. सोशल मीडिया पर अब यूजर्स भी वीडियो को लेकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....सरदार जहां जाता है अपना इंतजाम कर ही लेता है. एक और यूजर ने लिखा...अपनों के बीच रहो, आधी रोटी खाओ लेकिन खुश रहो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वहां भी ये ऑटो ही चलाता होगा, रेल तो पकड़ाई नहीं होगी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
घर जाने के लिए रोज बुलाता था 112 की गाड़ी, नशे में धुत चाचा का जुगाड़ वायरल
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स
हाय क्या अदा है, हसीन मैम ने क्लास को ऐसे कराया खामोश- दिल दे बैठे यूजर्स

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget